फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ठंड का बहाना बनाकर 17 करोड़ की लूट का आरोप, रिपोर्ट पर उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। रायपुरकलां गोशाला में 60 से अधिक गोवंश की मौत के मामले में आई आईसीएफएसएल व टॉक्सिकोलॉजी रिपोर्ट पर आम आदमी पार्टी ने नाराजगी जताई है। पार्टी ने रिपोर्ट में ठंड को मौत का एकमात्र कारण बताए जाने को सच्चाई छिपाने की कोशिश करार दिया। विपक्ष की नेता व आप पार्षद जसविंदर कौर ने कहा कि जब चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में समान ठंड रही तो घटना सिर्फ रायपुरकलां गोशाला में ही क्यों हुई। आप के राज्य मीडिया प्रभारी विक्रांत ए तंवर ने गोशाला प्रबंधन और नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए 17 करोड़ रुपये के बजट के दुरुपयोग की जांच की मांग की। पार्टी ने निष्पक्ष पुनः जांच और दोषियों पर कार्रवाई की चेतावनी दी। ब्यूरो
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें