फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोप : लालड़ू-हंडेसरा के ग्रामीण इलाके में बिजली आपूर्ति का बुरा हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
लालड़ू। लालड़ू और हंडेसरा क्षेत्र के गांवों में बिजली आपूर्ति में अघोषित कटौती ने लोगों को संकट में डाल दिया है। लोगों का कहना है कि अगर सर्दियों में ही बिजली कटौती हो रही है तो गर्मियों में बिजली कटौती और भी बढ़ जाएगी। ग्रामीणों सुरिंदरपाल सिंह राणा ज्योली, मोहित कुमार, संदीप कुमार, राम दयाल, धर्मगढ़ निवासी बलजीत सिंह धर्मगढ़, कृष्ण सिंह धर्मगढ़, जगतार सिंह धर्मगढ़, सुखविंदर सिंह रामगढ़ रूड़की, गुरतेज सिंह मंगू मलकपुर और बूटा सिंह मलकपुर आदि ने कहा कि बिजली की दिन रात लग रहे बिजली के कटों ने उनके जीवन को प्रभावित किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सुबह-शाम जब पीने का पानी मिलने का समय होता है या रात का खाना खाने का समय होता है, तब बिजली कटौती होती है। बिजली न आने से जहां दुकानदारों का काम प्रभावित हो रहा है, वहीं रात के समय क्षेत्र में चोरियां भी बढ़ गई हैं। शाम-सुबह के कट लगने से पीने के पानी के ट्यूबवेल बंद रहते हैं और पीने के पानी की आपूर्ति पूरी नहीं होती है। दैनिक उपयोग के लिए पर्याप्त पानी नहीं है। वहीं, बिजली कटौती के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, क्योंकि आजकल पूरा काम ऑनलाइन हो गया है और कंप्यूटर और मोबाइल के लिए बिजली की जरूरत होती है। उन्होंने पंजाब सरकार से मांग की है कि रोजाना बिजली कट बंद की जाए। बिजली आपूर्ति को दुरुस्त किया जाए।
संपर्क करने पर बिजली बोर्ड के एसडीओ लालड़ू देवेंद्र कुमार ने कहा कि पावर कट कंट्रोलर पंजाब आदेशों का पालन कर रहा है। जब उनसे पूछा गया कि बिजली की खपत बढ़ने के कारण कटौती हो रही है तो उन्होंने कहा कि नहीं, फिलहाल तलवंडी साबो प्लांट मेंटेनेंस चल रहा है। उधर, हंडेसरा के एसडीओ से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें