स्कूल बैग टांगे बच्चे (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूलों के समय में एक अप्रैल से बदलाव करने का फैसला लिया है। राज्य के सभी सरकारी, निजी, एडेड व मान्यता प्राप्त स्कूल एक अप्रैल से 30 सितंबर तक सुबह 8 बजे खुलेंगे, जबकि छुट्टी दोपहर 2 बजे होगी।
शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस संबंधी स्कूलों को आदेश जारी कर दिया है। नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई होगी। सर्दियों के समय में स्कूलों का समय 9 बजे किया गया था। इसके बाद जब परीक्षाएं शुरू हुईं तो स्कूलों के लगने का समय सुबह 8.30 बजे कर दिया गया था।
18 अप्रैल तक भरे अतिरिक्त पंजाबी की परीक्षा के फॉर्म
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने अप्रैल में आयोजित की जानी वाली कक्षा दसवीं स्तर की अतिरिक्त पंजाबी की परीक्षा का शेड्यूल शुक्रवार को घोषित किया। परीक्षा फॉर्म बोर्ड की वेबसाइट पर एक अप्रैल से मौजूद रहेंगे। वहीं, परीक्षा फॉर्म 18 अप्रैल तक पीएसईबी के मुख्यालय में सिंगल विंडो के माध्यम से प्राप्त किए जाएंगे।
परीक्षा फॉर्म की हॉर्ड कॉपी बोर्ड मुख्यालय में जमा करवाते हुए आवेदक को अपने मैट्रिक पास के असल सर्टिफिकेट, फोटो पहचान पत्र व इनकी अटेस्टेड फोटो कॉपी साथ लेकर आना होगा। साथ ही अटेस्टेड फॉर्म बोर्ड मुख्यालय में जमा करवाना होगा। यदि तय समय में अटेस्टेड फॉर्म जमा नहीं करवाए जाते हैं तो रोल नंबर जारी नहीं किए जाएंगे। 24 अप्रैल को रोल नंबर बोर्ड की वेबसाइट से हासिल किए जा सकेंगे। परीक्षा 28 व 29 अप्रैल को करवाई जाएगी। परीक्षा संबंधी अधिक जानकारी बोर्ड की वेबसाइट
www.pseb.ac.in से हासिल की जा सकती है।