हरियाणा सरकार ने ठंड और कोहरे के चलते राज्य के सभी सरकारी, निजी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों को 27 से 30 जनवरी तक बंद करने का निर्णय लिया है।
शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा ने बुधवार को एक वक्तव्य में कहा है कि विभाग की ओर से सभी उपायुक्तों को आवश्यक आदेश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने जिलों में सभी सरकारी, निजी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में जिला शिक्षा व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से इन आदेशों की सख्ती से अनुपालना सुनिश्चित करवाएं।