फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में हैशटैग की लगी होड़, ट्रैंड में रहने की दौड़

Wed, 01 Feb 2017 06:34 PM IST
रिशु राज सिंह/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
ट्विटर
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में अब बस कुछ दिन ही बचे हैं। वहीं, पार्टियों के बीच हैशटैग की और ट्विटर पर ट्रैंड में रहने की होड़ जमकर लगी हुई है। पार्टियों ने भी चुनाव प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ी है। पहली बार विधानसभा चुनाव में प्रचार के नए-नए तरीके देखने को मिल रहे हैं। पहले जहां पोस्टर, बैनर, पम्फलेट, कार्टून आदि के जरिए चुनाव प्रचार होता था, अब इनकी जगह सोशल मीडिया, वीडियो और एनिमेशन ने ली है।
विज्ञापन


ये बात किसी से छुपी नहीं है कि चुनाव नजदीक आते ही सोशल मीडिया पर पार्टियां पहले से ज्यादा एक्टिव हो गई हैं। लड़ाई अब टॉप ट्रेंड में रहने की हो गई है। सुबह हुई नहीं कि हैश टैग की जंग शुरु हो जाती है जो रात तक चलती रहती है। कभी #JhaaduWale ट्रैंड करता तो कभी शिरोमणि अकाली दल का #PunjabWithSukhbir ट्रैंड करने लगता है।

ये लड़ाई यहीं खत्म नहीं होती, बल्कि आप और अकाली दल को पीछे छोड़ने के लिए कांग्रेस का #PunjabDaCaptain ट्रैंड में आ जाता है। एक पार्टी का वार दूसरी पार्टी पर भारी न पड़े, इसके लिए सभी पार्टियों के कार्यकर्ता डटे रहते हैं। एक हैश टैग पर हर एक घंटे में हजारों पोस्ट डाली जाती हैं, जिससे पार्टी ट्रैंड करने लगती है। इस कवायद में सभी पार्टियों की टीमें दिन-राज जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह ट्विटर पर ट्रैंड करने हैं हैशटैग

ट्विटर
हर रोज की तरह बुधवार को भी ट्रैंड का दौर शुरु हुआ। आगाज अकाली दल के #SukhbirForGrowth और #WithBadal से हुआ। अकाली दल ने घंटे भर में हजारों ट्वीट कर डाले और देखते ही देखते अकाली दल ट्विटर पर ट्रैंड करने लगा।

यह देखते हुए आम आदमी पार्टी ने भी #JhaaduWale के नाम पर हजारों ट्वीट कर दिए। आप और अकाली दल को ट्विटर पर ट्रैंड होते देख कांग्रेस ने भी #Mission2017 शुरू कर दिया, हालांकि ये टॉप तक नहीं पहुंचे।

टोपी, पंजा यमुना पार, तीसरी बार अकाली सरकार #SukhbirForGrowth
- रुपिंदर सिंह

पंजाब को आगे बढ़ाओ, कैप्टन की सरकार लाओ #Mission2017
- परवेज़ आलम

चप्पा चप्पा गूंज उठा है, इंकलाब के नारों से, जल्दी पीछा छुटेगा कैप्टन-बादल मक्कारों से #AAPPunjab2017
- सन्नी चाहल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें