फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तय समय सीमा में सभी योजनाओं को करें पूरा- धर्मपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने सोमवार को चंडीगढ़ मास्टर प्लान 2031 को लेकर अधिकारियों की बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मास्टर प्लान की जितनी भी योजनाएं हैं, उनकी समय सीमा तय की जानी चाहिए। जो समय सीमा तय हो उसमें योजनाएं पूरी हों, इसके लिए समय-समय पर समीक्षा की जाए।
विज्ञापन

चीफ आर्किटेक्ट कपिल सेतिया ने मास्टर प्लान के संबंध में सभी प्रमुख परियोजनाओं का प्रस्तुतीकरण दिया। इसमें सब सिटी सेंटर सेक्टर-34, सेक्टर-43, मनीमाजरा व्यावसायिक क्षेत्र, चंडीगढ़ के तीसरे फेज में हाउसिंग प्रोजेक्ट, आईटी पार्क आवास योजना, बेअंत सिंह मेमोरियल सेक्टर-42 और विकास मार्ग के साथ ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट की योजना शामिल रही। धर्मपाल ने अन्य योजनाओं के बारे में भी ब्योरा मांगा, जो कि तय समय सीमा में पूरी होनी हैं। कहा कि बजट में भी इस संबंध में प्रावधान किए जाएं। बैठक में वित्त सचिव विजय नामदेव राव जड़े, चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के सीईओ यशपाल गर्ग, एस्टेट ऑफिसर, विशेष वित्त सचिव सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें