फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू में आज से खुलेंगे सभी कार्यालय, सुबह नौ से शाम पांच बजे तक होगा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोविड का प्रसार कम होने के बाद दस जून से पीयू सुबह नौ से शाम पांच बजे तक खुलेगी। सभी कार्यालय पहले की तरह खुलेंगे। इस दौरान कोरोना दिशानिर्देशों का पालन करना होगा। यह निर्णय पीयू की ओर से गठित समिति की सिफारिशों के बाद लिया गया है।
विज्ञापन

विभाग में किस तरह कार्य होगा और स्टाफ की तैनाती कैसे करनी है, यह विभागाध्यक्ष अपने स्तर से तय कर सकते हैं। कार्यालयों में मास्क लगाना अनिवार्य है। सामाजिक दूरी भी बनाए रखनी होगी। साथ ही विशेष साफ-सफाई रखनी होगी। विभागाध्यक्ष सार्वजनिक व्यवहार पर निर्णय लेंगे। इसके लिए वे 25 जून से पहले या इसके बाद में निर्णय ले सकते हैं। कर्मचारी दोपहर में भोजन करते समय शारीरिक दूरी बनाए रखें। लिफ्ट में केवल दो ही लोग आ-जा सकेंगे। एक ऑपरेटर साथ में होगा। इसके अलावा अन्य निर्देश भी जारी होंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें