ओल्ड रोपड़ रोड पर स्थित शराब के एक ठेके पर पूरी रात शराब बिकती है। रात के समय ठेके के शटर में निकाले गए छेद से लोगों को शराब की बोतलें पकड़ाई जाती हैं। शराब बेचने वाले रात को शटर तो बंद कर लेते हैं। लेकिन रातभर अवैध रूप से शराब दी जाती है।
मनसा देवी चौराहे के पास इस शराब के ठेके के सामने पुलिस पार्टी गश्त करने आती है। लेकिन पुलिस इस पर कोई कार्रवाई नहीं करती। शराब बेचने वाले बिना डर के लोगों को शराब देते हैं।
शहर के समाजसेवियों का कहना है कि रात को गाड़ियां चोरी करने वाले या अन्य असामाजिक तत्व ही ठेके से शराब खरीदते हैं। इसके बाद ये लोग रात के समय वारदात को अंजाम देते हैं।
वहीं आसपास के लोगों का कहना कि उन्होंने कई बार देर रात पीसीआर जिप्सी को भी ठेके के पास देखी। लेकिन पुलिस ठेके पर शराब बेचने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती है।
लोगों का कहना है कि अब तो पंचकूला सहित अन्य आसपास के इलाकों से भी लोग रात के समय इस ठेके से शराब लेने आते हैं।