फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान के एजेंट है कश्मीर के अलगाववादी, बातचीत बंद हो: मौलाना

Wed, 05 Oct 2016 10:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
ऑल इंडिया इमाम काउंसिल अध्यक्ष उमैर इलियासी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कश्मीर के हालात के लिए जिम्मेदार वहां के अलगाववादी नेता है। सरकार को अलगाववादियों से बात नहीं करनी चाहिए। वह पाकिस्तान के एजेंट है।
विज्ञापन


यह बात ऑल इंडिया इमाम कौंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चीफ इमाम मौलाना उमैर इलियासी ने कही। वह जामा मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।

मौलाना उमैर इलियासी ने सेना की ओर से पीओके में किए गए सर्जिकल स्ट्राइक को सही ठहराते हुए इसे राष्ट्रीय सुरक्षा की ओर एक बड़ा कदम बताया। इस काम में वह सरकार का समर्थन करते है। सरकार को चाहिए कि आतंकवाद के खात्मे के लिए चलाई गई इस कार्रवाई को यहीं न रोके, बल्कि इसे पूरी तरह से खत्म कर दे।  
विज्ञापन


मौलाना इलियासी ने मांग की कि सीमा पार से आए आतंकवादियों के मारे जाने के बाद उन्हें भारत में दफनाने के लिए जगह न दी जाए और न ही कोई इमाम इन आतंकवादियों के जनाजे की नमाज पढ़े।  सरकार पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को भारत में शामिल करे।
विज्ञापन

पाकिस्तान के साथ खत्म कर देने चाहिए सभी रिश्ते

लुधियाना के शाही इमाम - फोटो : ‌file photo
मौलाना इलियासी ने सरकार से मांग की है कि पाकिस्तान के साथ कारोबार, बस सेवा, रेल सेवा और अन्य सभी काम बंद कर देने चाहिए। पाकिस्तान दोस्ती के काबिल ही नहीं है। ऐसे समय में सभी भारतीय एकजुट है और पाकिस्तान की ओछी हरकतों का मुंह तोड़ जवाब देने के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा कि हम भारत के सभी इमामों से अपील करते हैं कि वह किसी भी आतंकवादी के जनाजे की नमाज न पढ़ाएं और न ही उनको दफनाने के लिए कब्रिस्तान में जगह दी जाए। पीओके में आतंकवादियों के ठिकानों को नष्ट करने की कार्रवाई में शामिल सभी सैनिकों को राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित किया जाना चाहिए।

पंजाब के शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी ने कहा कि पाकिस्तान एक बात अच्छी तरह से समझ लें कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और पाकिस्तान कश्मीर का ख्वाब देखना छोड़ दें। केंद्र सरकार को चाहिए कि जिंदा पकड़े गए आतंकवादी उस पर मुकदमा चलाने की बजाय उसे चौराहे पर फांसी दे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें