14 वें एडमिनिस्ट्रेटर चैलेंजर कप ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट में सोमवार को कई रोचक मुकाबले खेले गए। यह टूर्नामेंट डिपार्टमेंट ऑफ स्पोर्ट्स चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन की ओर से कराया जा रहा हैं। दिन में खेले गए मैच में एफसी पूणे ने प्राइड स्पोर्ट्स दिल्ली की टीम को 4-1 से शिकस्त दी। दूसरे मैच में महिलपुर फुटबॉल अकादमी ने गुजरात फुटबॉल एसोसिएशन को एक तरफा मैच में 16-1 से करारी शिकस्त दी।
मैच के तीसरे मिनट में आसिफ खान ने पहला गोल किया। उमेश ने 14 वें, 15वें, 42 वें, 58 वें, 69 वें,72 वें मिनट में 6 गोल दागे। आसिफ खान ने 22 वें मिनट में फिर से गोल दागा। इसकेबाद भूपिंदर ने 26 वें, 40 वें, 44 वें, 56वें, 64 वें मिनट में 5 गोल किए। बलजिंदर ने 1, अमृतपाल ने 1, अमरदीप ने 1 गोल किया। वहीं हारने वाली टीम गुजरात से सुर्दशन 88 वें मिनट एकमात्र गोल किया।
दिन में खेले गए तीसरे मैच में यंगस्टर्स फुटबॉल क्लब और बाइचुंग भूटिया फुटबॉल क्लब न्यू दिल्ली की टीमों के बीच मुकाबला 2-2 से बराबरी पर छूटा। चौथे मैच में हावड़ा की टीम ने हरियाणा यंग फुटबॉल क्लब को 7-1 से हराया। हरियाणा से दीपांशु ने पहला गोल किया। इसके बाद हावड़ा की टीम ने हाफ समय के बाद सात गोल कर डाले।
पांचवें मैच में मिनर्वा फुटबॉल अकादमी ने नवी मुंबई की टीम को 12-0 से शिकस्त दी। छठे मैच में चंडीगढ़ फुटबॉल एसोसिएशन और थाऊ स्पोर्ट्स अकादमी मणिपुर की टीमें 0-0 से बराबरी पर रही।