फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइक्लिंग और ट्रैकिंग के शौकीन हैं, पढ़ें खबर और कराएं रजिस्टेशन

Mon, 26 Sep 2016 08:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
ट्रैकिंग - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
साइक्लिंग व ट्रैकिंग के शौकीन है तो खबर पढ़ें और जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन कराएं। वन विभाग का विशेष कार्यक्रम है। चंडीगढ़ प्रशासन के फारेस्ट एंड वाइल्ड लाइफ डिपार्टमेंट की ओर से इस सप्ताह वाइल्ड लाइफ वीक मनाया जा रहा है। इसके तहत एक अक्तूबर को साइक्लिंग और दो अक्तूबर को ट्रैकिंग का आयोजन किया जाएगा। दोनों कार्यक्रमों में शहर का कोई भी व्यक्ति हिस्सा ले सकता है।
विज्ञापन


साइक्लिंग के लिए तो तुरन्त रजिस्ट्रेशन हो जाएगा, लेकिन ट्रैकिंग के लिए 30 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी होगा। साइक्लिंग का आयोजन सुखना लेक के पीछे बने रिजर्व फारेस्ट एरिया में युवसत्ता के सहयोग से किया जा रहा है। इसमें 200 से ज्यादा एनएसएस के वालंटियर भी हिस्सा लेंगे, जो सेव फारेस्ट व सेव वाइल्ड लाइफ का संदेश देंगे। इवेंट में हिस्सा लेने के लिए आधा घंटा पहले आकर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।

जबकि ट्रैकिंग का आयोजन नेपली जंगल से लेकर कांसल तक होगा। इसमें 1500 फीट की तीन पहाड़ियां होंगी। ट्रैकिंग का समय सुबह सात बजे से शुरू होगा, लेकिन लोगों को छह बजे तक नेपली पहुंचना होगा। इसमें हिस्सा लेने के लिए 30 सितंबर दोपहर 12 बजे तक फारेस्ट डिपार्टमेंट के पास अपना नाम दर्ज करवाना होगा। इसके लिए सेक्टर-19 स्थित फारेस्ट डिपार्टमेंट के कार्यालय या फिर फारेस्ट डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर जाकर नाम दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें