फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: अखिल भारतीय वायु सेना स्कूल एथलेटिक्स और खेल चैंपियनशिप 2025 का हुआ आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। अखिल भारतीय वायु सेना स्कूल एथलेटिक्स एवं खेल चैंपियनशिप 2025 के 14वें संस्करण का आगाज बुधवार को सेक्टर-7 के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुआ। उद्घाटन में मुख्य अतिथि के रूप में मेंटेनेंस कमांड के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ एयर मार्शल विजय कुमार गर्ग और वरिष्ठ वायु सेना अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत सातों कमानों के 126 वायु सेना स्कूलों की टीमों की ओर से अनुशासन और एकता का प्रदर्शन करते हुए मार्च पास्ट के साथ हुई। इसके बाद मुख्य अतिथि की ओर से चैंपियनशिप के उद्घाटन की घोषणा की गई। अपने उद्घाटन भाषण में एयर मार्शल गर्ग ने छात्रों के समग्र विकास, नेतृत्व क्षमता, टीम वर्क और प्रतिस्पर्धी भावना को बढ़ावा देने में खेलों की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवा प्रतिभाओं को निखारने और खेल भावना को बढ़ावा देने में वायु सेना स्कूलों के प्रयासों की सराहना की।
तीन दिवसीय इस चैंपियनशिप में 13 खेल स्पर्धाओं को शामिल किया गया है। जिनमें आठ ट्रैक और फील्ड स्पर्धाएं शामिल हैं। पहले दिन स्कूली छात्रों ने विभिन्न खेलों में बेहतर प्रदर्शन करते हुए अगले राउंड में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें