फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑल कांट्रैक्ट कर्मचारी यूनियन ने डीईओ ऑफिस के बाहर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। गवर्नमेंट ई मार्केट (जेम) पोर्टल भारत सरकार की ओर से बनाया गया वेब पोर्टल है, जहां से हर सरकारी विभाग के सामान की खरीदारी की जाती है। अब यह कर्मचारियों के लिए परेशानी बनता जा रहा है। इसी को लेकर सोमवार को ऑल कांट्रैक्ट कर्मचारी यूनियन ने जिला शिक्षा अधिकारी के ऑफिस में जाकर शिकायत पत्र सौंपा और प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि हाल ही में स्कूलों में डाटा एंट्री ऑपरेटर पोस्ट को भरने के लिए ओरियन स्टार इनोवेट नामक कंपनी के ठेकेदार ने जेम द्वारा ठेका हासिल किया है। इस कांट्रैक्ट के तहत उसे शहर के विभिन्न सरकारी स्कूलों में डाटा एंट्री ऑपरेटर नियुक्त करने थे। इसके तहत कंपनी ने शहर में नए डाटा एंट्री ऑपरेटर नियुक्त किए। अब कंपनी का ठेकेदार उन डाटा एंट्री ऑपरेर्ट्स से पैसों की मांग कर रहा है। इस मौके पर यूनियन ने कहा कि इस तरह से उनका शोषण नहीं किया जाना चाहिए।
कर्मचारियों को देना होगा सैलरी का 50 प्रतिशत
डाटा एंट्री ऑपरेटर्स ने कहा कि ठेकेदार की ओर से ग्यारह हजार के एक वाउचर पर भी साइन करवाए गए। इसके अलावा ठेकेदार ने कहा कि सभी श्रमिकों को अपनी पहली सैलरी का 50 प्रतिशत हिस्सा उसे देना होगा। ठेकेदार ने सभी को सख्त निर्देश दिए कि किसी ने भी दस्तावेजों की फोटो या कॉपी लेने की कोशिश की तो उसका अंजाम ठीक नहीं होगा। शनिवार को ठेकेदार ने उन्हें कुछ दस्तावेज साइन करने के लिए बुलाया। जब दस्तावेजों को देखा गया तो वह पहले दस्तावेजों से बिल्कुल अलग थे। जब उन्होंने साइन करने से मना किया तो ठेकेदार द्वारा उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी दी।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने ठेकेदार को इस भुगतान के लिए कोई निर्देश जारी नहीं किया है। हमारे पास प्रतिनिधिमंडल शिकायत लेकर आया था। अगर उन्होंने लिखित में शिकायत दी है तो इस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- अलका मेहता, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें