फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी कॉलेज में आज से सभी कक्षाएं ऑफलाइन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। डीएवी कॉलेज-10 में सोमवार से सभी विभागों की ऑफलाइन कक्षाएं शुरू हो रही हैं। इसके लिए डीएवी ने सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को नोटिस भेज दिया है। रविवार को कॉलेज विद्यार्थियों की सेमेस्टर परीक्षा का आखिरी पेपर था। इसके बाद सोमवार से नया सेमेस्टर शुरू किया जा रहा है। हालांकि पीयू ने भी अकादमिक शेड्यूल तैयार कर लिया है। उच्च अधिकारियों के हस्ताक्षर के बाद विभागों और कॉलेजों को जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

डीएवी कॉलेज की शिक्षिका रूपिंदर कौर ने बताया कि विद्यार्थियों की कक्षाएं पूरी तरह ऑफलाइन शुरू हो रही हैं। बैलेंडेड मोड खत्म कर दिया है। पहले ही ऑनलाइन के चक्कर में विद्यार्थियों की पढ़ाई का बहुत नुकसान हुआ है, जिससे उनकी सीखने की क्षमता में कमी आई है और कॉलेज में अन्य गतिविधियां भी अब सामान्य रूप से आयोजित की जाएंगी। कॉलेज ने विद्यार्थियों के लिए छात्रावास भी पूरी तरह खोल दिए हैं। कॉलेज ने छात्रावास तीसरी लहर के समय भी बंद नहीं किए थे, लगभग 200 के करीब छात्र छात्रावास में रह रहे हैं।
पीयू में 4 मार्च से शुरू होगा सेमेस्टर
पीयू में ईवन सेमेस्टर चार मार्च से शुरू करने की तैयारी है। अकादमिक कैलेंडर तैयार हो गया है, लेकिन अभी उच्च अधिकारियों की मंजूरी बाकी है। उम्मीद है कि सोमवार को इसका अधिकारिक नोटिस आ जाएगा। हालांकि पीयू में विज्ञान के कई विभागों की ईवन सेमेस्टर की ऑफलाइन कक्षाएं शुरू हो गईं। वहीं, आर्ट्स में तीन वर्षीय कानून विभाग ने अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को ऑफलाइन कक्षाओं के लिए बुला लिया है। शहर और पंजाब के संबंधित कॉलेज अभी सेमेस्टर शुरू करने के लिए पीयू अकादमिक कैंलेडर का इंतजार कर रहे हैं। कई कॉलेजों में ऑफलाइन कक्षाएं शुरू कर दी गई हैं जिससे अकादमिक शेड्यूल जारी होने तक विद्यार्थियों की उपस्थिति सामान्य हो जाए और तय समय पर पाठ्यक्रम पूरा करवाया जा सके। इस बार सेमेस्टर देरी से शुरू होने के कारण गर्मियों की छुट्टियों में कटौती की जा रही है। वहीं सेमेस्टर भी छोटा होगा, जिसके कारण शिक्षकों पर कम समय में पाठ्यक्रम पूरा करवाने का दबाव रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें