फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कोरोना वायरस का अलर्ट, इन यात्रियों पर खास नजर, पढ़ें- लक्षण

Fri, 24 Jan 2020 12:46 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Coronavirus - फोटो : PTI
विज्ञापन

चीन के कुछ इलाकों में कोरोना वायरस फैला हुआ है और लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। यह वायरस भारत तक न पहुंचे, इसके लिए स्वास्थ्य  विभाग पूरी तरह अलर्ट हो गया है और बचाव के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। सेहत विभाग ने कोरोना वायरस की चपेट से बचने के लिए सरकारी और निजी अस्पतालों को एडवाइजरी जारी कर दी है।

विज्ञापन


साथ ही इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बाहर से आने वाले यात्रियों खासकर चीन की फ्लाइट से आने वालों पर खास नजर रखी जाएगी। वहीं, इस वायरस से संबंधित संदिग्ध मरीजों के बारे में तुरंत सेहत विभाग को सूचित करने के लिए कहा गया है। 

सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने कहा है कि भारत में कोरोना वायरस का अभी तक कोई केस सामने नहीं आया है। इसके लिए घबराने या डरने की जरूरत नहीं, बल्कि इसको लेकर पहले ही सावधानी और बचाव की जरूरत है। डॉ. मनजीत सिंह, जिला एपीडोमोलोजिस्ट, डॉ. हरमनदीप कौर और सेहत विभाग के अधिकारियों के साथ बुधवार को चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट, मोहाली में इमिग्रेशन, कस्टमर्स, सीआरपीएफ और एयरलाइंस अधिकारियों से विशेष तौर पर बैठक की गई है।
विज्ञापन


उन्हें बाहर से आने वाले यात्रियों को करीब से नजर रखने के लिए कहा गया है। वहीं, जो व्यक्ति कुछ दिन पहले चीन गया हो या वहां से आए व्यक्ति के संपर्क में हो। उस पर नजर रखने की भी हिदायत दी गई है। ऐसे यात्रियों की सेहत जांच बहुत जरूरी है।

विज्ञापन

एयरपोर्ट पर जांच के लिए इंतजाम जरूरी

एयरपोर्ट पर कोरोना वायरस से बचाव में सावधानियां रखने के लिए और कहीं कोई यात्री इससे पीड़ित तो नहीं है इसकी पहचान करने के लिए अलग से जांच कमरा तैयार करने के लिए कहा गया है। इससे ऐसे संदिग्ध मरीजों की तुरंत जांच की जा सके। वहीं, विभिन्न संचार के माध्यम से इसके लक्षणों के बारे में जागरूक करने के लिए कहा गया है। क्योंकि सफर में आने वाला व्यक्ति इस वायरस से पीड़ित भी हो सकता है। ऐसे में इसकी जानकारी मिल पाएगी। इतना ही नहीं एयरपोर्ट पर काम करने वाले मुलाजिमों को भी इसे बारे में जागरूक किया जाएगा। 

स्वाइन फ्लू जैसे हैं लक्ष्ण
विशेषज्ञों से मिली जानकारी के मुताबिक इस वायरस के लक्षण स्वाइन फ्लू जैसे ही हैं। इसके संक्रमण में आने पर बुखार, जुकाम, सांस लेने में तकलीफ, नाक बहना और गले में खराश जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं।

कोरोना वायरस के खतरे को कम करने के टिप्स
  • अपने हाथ साबुन और पानी या अल्कोहल युक्त हैंड रब से साफ करें।
  • खांसते या छींकते हुए अपनी नाक और मुंह को टिशू, रुमाल या मुड़ी हुई कोहनी से ढकें।
  • जिन्हें सर्दी या फ्लू जैसे लक्षण हों उनके साथ करीबी संपर्क बनाने से बचें।
  • मीट और अंडों को अच्छी तरह से पकाकर ही खाएं।
  • जंगली और खेतों में रहने वाले जानवरों के साथ असुरक्षित संपर्क न बनाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें