एयरपोर्ट पर कोरोना वायरस से बचाव में सावधानियां रखने के लिए और कहीं कोई यात्री इससे पीड़ित तो नहीं है इसकी पहचान करने के लिए अलग से जांच कमरा तैयार करने के लिए कहा गया है। इससे ऐसे संदिग्ध मरीजों की तुरंत जांच की जा सके। वहीं, विभिन्न संचार के माध्यम से इसके लक्षणों के बारे में जागरूक करने के लिए कहा गया है। क्योंकि सफर में आने वाला व्यक्ति इस वायरस से पीड़ित भी हो सकता है। ऐसे में इसकी जानकारी मिल पाएगी। इतना ही नहीं एयरपोर्ट पर काम करने वाले मुलाजिमों को भी इसे बारे में जागरूक किया जाएगा।
स्वाइन फ्लू जैसे हैं लक्ष्ण
विशेषज्ञों से मिली जानकारी के मुताबिक इस वायरस के लक्षण स्वाइन फ्लू जैसे ही हैं। इसके संक्रमण में आने पर बुखार, जुकाम, सांस लेने में तकलीफ, नाक बहना और गले में खराश जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं।
कोरोना वायरस के खतरे को कम करने के टिप्स
- अपने हाथ साबुन और पानी या अल्कोहल युक्त हैंड रब से साफ करें।
- खांसते या छींकते हुए अपनी नाक और मुंह को टिशू, रुमाल या मुड़ी हुई कोहनी से ढकें।
- जिन्हें सर्दी या फ्लू जैसे लक्षण हों उनके साथ करीबी संपर्क बनाने से बचें।
- मीट और अंडों को अच्छी तरह से पकाकर ही खाएं।
- जंगली और खेतों में रहने वाले जानवरों के साथ असुरक्षित संपर्क न बनाएं।