फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिगंबर जैन मंदिर में मनाई गई अक्षय तृतीया, दिखी अटूट श्रद्धा

Mon, 09 May 2016 08:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
अक्षय तृतीया का पर्व - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंडीगढ़ में सेक्टर- 27 स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में सोमवार को अक्षय तृतीया के मौके पर अटूट श्रद्धा देखने को मिली। इस अवसर पर मंदिर परिसर में भगवान महावीर जी की पूजा अर्चना की गई तथा भक्तामर मंडल विधान का आयोजन किया गया। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन


सकल जैन समाज द्वारा 25 क्विंटल गन्ने का रस भी श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप वितरित किया गया।  इस अवसर पर दिगम्बर जैन सोसायटी के उप प्रधान धर्म बहादूर जैन ने इस पावन दिन के विशेष महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि अक्षय तृतीय के पावन दिन को पूरी श्रद्धा भाव से मनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन


इस अवसर पर उनके साथ दीपचंद जैन, नवरत्न जैन, दामोदर जैन, अशोक जैन तथा जैन मिलन, चंडीगढ के पदाधिकारी उपस्थित थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें