फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम रहीम से संबंधों पर अक्षय कुमार ने किए दो बड़े खुलासे, बोले- फंसाया जा रहा, निराधार हैं आरोप

Thu, 22 Nov 2018 12:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम के साथ संबंधों पर बात करते हुए एक्टर अक्षय कुमार ने दो बड़े खुलासे किए। वहीं आरोपों को मनगढ़ंत और निराधार बताया। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने शिअद सुप्रीमो सुखबीर बादल और डेरा सिरसा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मीटिंग करवाने के आरोप से इंकार किया है।
विज्ञापन


बरगाड़ी कांड की जांच के लिए गठित स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने बुधवार को पंजाब पुलिस मुख्यालय में अक्षय से करीब डेढ़ घंटे तक पूछताछ की। अक्षय ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करने से इंकार कर दिया और सुबह 9.30 बजे सीधे पुलिस मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। अक्षय को अमृतसर के सर्किट हाउस में बुलाया गया था।

लेकिन पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर बादल के बाद अक्षय ने भी चंडीगढ़ में पूछताछ की अपील की थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया। करीब 2 घंटे की पूछताछ के बाद चंडीगढ़ में पंजाब पुलिस हेडक्वार्टर से निकलते वक्त अक्षय कुमार ने मीडिया को चकमा दिया। वे हेडक्वार्टर के दूसरे गेट से निकल गए। इस दौरान अक्षय कुमार से 42 सवाल पूछे गए।
विज्ञापन

कोई ठोस सबूत नहीं, सभी आरोप निराधार हैं

akshay kumar
बता दें कि अक्षय ने एसआईटी का नोटिस मिलने पर खुद पर लगे आरोपों को ट्वीट करके खारिज किया था। अक्षय कुमार ने कहा था कि उन पर लगे सभी आरोप निराधार और फिल्मी कहानी की तरह मनगढ़ंत हैं। अक्षय पर आरोप है कि उन्होंने 2015 में अपने फ्लैट पर मीटिंग करवा कर सुखबीर और राम रहीम की डील करवाई, ताकि डेरा प्रमुख की फिल्म एमएसजी रिलीज हो सके।

अक्षय के वकील संत राम सिद्धू ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जस्टिस रणजीत सिंह आयोग की रिपोर्ट में मीटिंग के बारे में कहा गया है। रिपोर्ट में यह बात सुनी हुई बातों के आधार पर दर्ज है। इसके कोई ठोस सबूत नहीं हैं। अक्षय ने पूछताछ में कहा है कि वे जीवन में कभी डेरा प्रमुख से नहीं मिले हैं। वे सुखबीर से भी कभी पंजाब के बाहर नहीं मिले। हालांकि वे जानते हैं कि गुरमीत राम रहीम डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख हैं और उन्होंने फिल्म बनाई है।

राजनेताओं की तरह ही सुखबीर बादल को जानते हैं

akshay kumar
अक्षय कुमार ने कहा कि दूसरे राजनेताओं की तरह ही वह सुखबीर बादल को जानते हैं। एक कबड्डी टूर्नामेंट में बुलाए जाने पर वह सुखबीर से पंजाब में मिले थे। पर पंजाब के बाहर कभी नहीं मिले। उन्हें यह भी नहीं पता कि राम रहीम जुहू में उनके घर के पास रहते थे। न तो राम रहीम ने उन्हें किसी फिल्म के लिए संपर्क किया, न ही किसी और ने दोनों को साथ लेकर फिल्म ऑफर की।

गौरतलब है कि एसआईटी ने जस्टिस रणजीत सिंह आयोग की रिपोर्ट के आधार पर अक्षय को गवाह के तौर पर पूछताछ के लिए बुलाया था। रिपोर्ट में पूर्व विधायक हरबंस सिंह ने दावा किया था कि अक्षय ने सुखबीर और राम रहीम की मीटिंग कराई ताकि एमएसजी रिलीज हो सके। यह मीटिंग श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा राम रहीम को दी गई माफी से पहले हुई थी। श्री अकाल तख्त साहिब के हुक्मनामे के कारण एमएसजी पंजाब में रिलीज नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

क्या है मामला?

akshay kumar
मामला गुरुमीत राम रहीम के डेरा सच्चा सौदा और सिखों के बीच झड़प का है। 2015 में गुरु ग्रन्थ साहिब के 110 पन्नों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। इसके पीछे डेरा समर्थकों का हाथ बताया गया। मामला सामने आने के बाद डेरा और सिख संगठनों के लोग आमने सामने आ गए थे। पंजाब में कई दिन तक अशांति रही और हिंसक घटनाएं हुई।

अक्षय पर आरोप लगे कि उस दौरान उन्होंने बादल और राम रहीम के बीच मुलाकात कराई थी। मामले की जांच करने के लिए ही पंजाब सरकार द्वारा बेअदबी मामले में गठित एसआईटी ने प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर बादल और अक्षय कुमार को समन भेजा। प्रकाश सिंह बादल को 16 नवंबर, सुखबीर बादल को 19 नवंबर और अक्षय कुमार को 21 नवंबर को अमृतसर स्थित सर्किट हाउस बुलाया गया, लेकिन अक्षय कुमार ने चंडीगढ़ में पूछताछ करने की अपील की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें