फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीका ने आवाज सुनी तो दिया फिल्म में गाने का मौका: अकीरा

Thu, 31 Mar 2016 04:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
अकीरा अस्मिता - फोटो : file
विज्ञापन
जब किस्मत ठीक होती है तो आपको गाने का अच्छा मौका भी मिल जाता है। पटियाला की 18 वर्षीय अकीरा अस्मिता ने बुधवार को प्रेस क्लब में प्रेस कांफ्रेंस केदौरान अपने विचार सांझा किए। उन्होंने बताया कि बालीवुड के मशहूर गायक मीका सिंह ने उनकी आवाज सुनी तो उन्हें गाने का मौका दिया। उन्होंने संता बंता प्राइवेट लिमिटेड फिल्म में गीत गाया है।
विज्ञापन


संता-बंता प्राइवेट लिमिटेड के नाम से बन रही एक फिल्म में उन्होंने मीका और सोनू निगम के साथ गाया गै। अकीरा ने कहा कि मुझे विश्वास नहीं था की इतने बड़े गायकों के साथ गाने का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि गाने की रिकॉर्डिंग के लिए जैसे ही वह स्टूडियो में दाखिल हुईं तो उनको काफी घबराहट हो रही थी। लेकिन मीका ने काफी सपोर्ट किया और गाना अच्छे से रिकॉर्ड हुआ। जल्द ही यह गाना लॉन्च होगा।

अकीरा ने जीटीवी पर चल रहे सारेगामापा में ऑडिशन दिया। पहले चंडीगढ़, फिर दिल्ली और मुंबई के ऑडिशन को क्लीयर किया और अब टॉप 250 में जगह बनाई है।
इससे पहले एयरटेल आवाज पंजाब दी में प्रथम रनर अप रह चुकी हैं। इंडियन आइडल जूनियर में भी हिस्सा ले चुकी हैं। अकीरा ने हाल ही में बाहरवीं के नॉन मेडिकल स्ट्रीम के एग्जाम दिए हैं, वह चाहती हैं कि आगे चलकर प्लेबैक सिंगिंग में ही करियर बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें