चंडीगढ़। सेक्टर 42 स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के बैडमिंटन सेंटर पर चंडीगढ़ स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप के दूसरे दिन रविवार को बेहतरीन मुकाबलों में खेलते हुए खिलाड़ियों ने मेडल जीतने में कामयाबी हासिल की। आकाश सेठी को तीन टाइटल जीतने पर स्टार प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब मिला। पुरुष सिंगल के 40 प्लस कैटेगरी में आकाश सेठी ने नरेश कुंडू को 21- 11, 21 - 16 से हराया। तीसरे स्थान पर सुमित शर्मा रहे। पुरुष डबल्स 40 प्लस कैटेगरी में आकाश सेठी और पारस की जोड़ी ने मिलकर विजेंद्र कुमार और गौरव की जोड़ी को 21- 05, 21- 12 से मात दी।
पुरुष मिक्स डबल्स 40 प्लस कैटेगरी में आकाश सेठी और बिन्नी बंसल की जोड़ी ने पारस गुप्ता और इशा गुप्ता की जोड़ी को 21- 15, 21-18 से हराया। पुरुषों के 70 प्लस कैटेगरी में अनिल कुमार सोंधी ने भरत भूषण को 21- 11, 21- 10 से हराया। पुरुषों के 60 प्लस कैटेगरी में ओमबीर सैनी ने विपिन शर्मा को 21- 16, 21- 13 से मात दी।