फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकांक्ष सेन हत्याकांड : बलराज के प्रत्यर्पण को लेकर पुलिस कार्रवाई की रिपोर्ट तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सात साल पहले हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की पत्नी के भतीजे अकांक्ष सेन की हत्या के मामले में शुक्रवार को अदालत ने मुख्य आरोपी बलराज सिंह रंधावा के प्रत्यर्पण को लेकर पुलिस कार्रवाई की जानकारी मांगी है।
विज्ञापन


अकांक्ष के परिजनों ने पुलिस पर साल 2017 से फरार चल रहे बलराज सिंह रंधावा के प्रत्यर्पण की कार्रवाई में ढील बरतने का आरोप लगाया है। अकांक्ष के परिजनों की ओर से उनके वकील अदालत में पेश हुए। उन्होंने दलील दी कि पुलिस ने रंधावा की पहचान के लिए डोजियर के अलावा डीएनए व कोई अन्य रिपोर्ट नहीं भेजी है। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से क्राइम ब्रांच से इंस्पेक्टर रैंक का अफसर पेश हुआ। अदालत ने रंधावा के प्रत्यर्पण को लेकर पुलिस की ओर से की जा रही कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी। पुलिस ने रिपोर्ट पेश करने के लिए समय मांगा है। अगली सुनवाई एक अक्तूबर को होगी।

क्या था मामला... बता दें कि 9 फरवरी, 2017 की देर रात एक पार्टी में अकांक्ष के दोस्त शेरा की हरमेहताब और उसके दोस्त बलराज सिंह रंधावा से हाथापाई हो गई थी। इस दौरान अकांक्ष ने शेरा का बचाव किया तो जवाब में आरोपियों ने कार से कुचल कर उसकी हत्या कर दी। आरोप है कि हरमेहताब सिंह ने अपने दोस्त बलराज सिंह रंधावा को अकांक्ष पर कार चढ़ाने के लिए उकसाया था। सेक्टर-3 थाना पुलिस बलराज सिंह रंधावा पर हत्या का केस दर्ज करने के बाद अभी तक उसे पकड़ने में विफल रही है। पुलिस के अनुसार जांच में मुख्य आरोपी की लोकेशन कनाडा की मिली थी। बता दें कि 5 अप्रैल 2017 को रंधावा को भगोड़ा घोषित करार दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें