फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब की आशंका पर छापेमारी के दौरान हाथापाई, अकाली कार्यकर्ता की मौत

Wed, 12 Apr 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लंबी (मुक्तसर)
विज्ञापन
अवैध शराब की आशंका पर छापेमारी के दौरान हाथापाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के पैतृक हलके लंबी के गांव तरमाला में पुलिस छापेमारी के दौरान हाथापाई के बाद एक अकाली कार्यकर्ता की मौत हो गई। पुलिस को अकाली कार्यकर्ता के घर पर अवैध शराब होने की आशंका थी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार छापा मारने पहुंची पुलिस टीम से भिड़ने पर गिरने पर अकाली कार्यकर्ता के सिर पर चोट लग गई थी। अस्पताल पहुंचने से पहले उनकी मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही अकाली कार्यकर्ता मृतक के घर पहुंचे और आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। देर रात एसएसपी बलजोत सिंह राठौर व एसडीएम विशेष सारंगल भी मौके पर मामले की जांच करने पहुंचे। एसएसपी बलजोत सिंह राठौड़ ने कहा कि एएसआई गुरदीप सिंह समेत छह के खिलाफ धारा 302 के तहत पर्चा दर्ज कर लिया गया है। 

जानकारी के अनुसार गांव तरमाला में मंगलवार दोपहर को अकाली कार्यकर्ता गुरदेव सिंह (62) के निवास पर चौकी भाईका केरा इंचार्ज एएसआई गुरदीप सिंह करीब पांच पुलिस कर्मियों सहित छापा मारने पहुंचे। उन्हें अकाली कार्यकर्ता के निवास पर अवैध शराब रखे होने की आशंका थी। जब वह छापा मारने पहुंचे तो गुरदेव सिंह के साथ उनकी हाथापाई हो गई।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

गुस्साए अकाली कार्यकर्ताओं ने मचाया बवाल

अवैध शराब की आशंका पर छापेमारी के दौरान हाथापाई - फोटो : अमर उजाला
इस हाथापाई में पुलिस द्वारा दबोच लेने और मारपीट के बाद गुरदेव बेसुध हो गया। बताते हैं कि बेसुध होकर गिरने पर उसके सिर पर चोट लग गई। यह देख पुलिस टीम वहां से भाग गई। 

मृतक के भाई सुखवंत सिंह ने बताया कि उन्होंने पुलिस को पकड़ने की कोशिश भी की, मगर वह उनके पिता को पीटकर भाग गए। पुलिस बेवजह उन्हें परेशान करने आई थी। उनके घर में पुलिस को शराब भी बरामद नहीं हुई। सुखवंत ने बताया कि जब वह गुरदेव सिंह को गांव खुम्मण के अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे मनजीत सिंह बब्बू ने बताया कि एएसआई समेत कुल छह पुलिस कर्मी उनके घर छापा मारने आए और उनके पिता के साथ मारपीट कर फरार हो गए। 
​
वहीं कार्यकर्ता की मौत के बाद पंजाब एग्रो के चेयरमैन जत्थेदार दयाल सिंह कोलियांवाली, चेयरमैन तेजिंदर सिंह मिड्ढूखेड़ा समेत हलके के अकाली नेता व कार्यकर्ता मृतक के निवास पर एकत्र होने शुरू हो गए और पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करवाने की मांग पर अड़ गए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें