फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस से हाथापाई में अकाली कार्यकर्ता की मौत, पूर्व सीएम ने की सख्त कार्रवाई की मांग

Wed, 12 Apr 2017 06:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लंबी (मुक्तसर)
विज्ञापन
पुलिस हाथापाई में जान गंवाने वाले अकाली कार्यकर्ता का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने गांव तरमाला में पुलिस छापामारी के दौरान हाथापाई में मारे गए अकाली कार्यकर्ता गुरदेव सिंह की मौत की घटना की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि यह घटना पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाती है। पुलिस को जनता की मदद करनी चाहिए, न कि किसी की जान ले लेनी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुलिस को कहीं भी छापामारी करनी हो तो कानून के दायरे में रहकर काम करना चाहिए। वे बुधवार को गांव तरमाला में मृतक गुरदेव सिंह के अंतिम संस्कार के दौरान पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि यह पुलिस की सरासर धक्केशाही है। इस मामले में एएसआई व अन्य पुलिस कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही सरकार से पीड़ित परिवार को दस लाख आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी की मांग भी की।

इस दौरान जत्थेदार दयाल सिंह कोलियांवाली, तेजिंदर सिंह मिड्ढूखेड़ा, अवतार सिंह वनवाला, पप्पी तरमाला, ओएसडी गुरचरन सिंह समेत अन्य भी उपस्थित थे। मंगलवार को लंबी के गांव तरमाला में पुलिस छापामारी दौरान हाथापाई के बाद अकाली कार्यकर्ता गुरदेव सिंह की मौत हो गई थी। पुलिस अकाली कार्यकर्ता के घर में अवैध शराब की आशंका के तहत छापा मारने पहुंची थी। इस दौरान अकाली कार्यकर्ता के साथ हाथापाई में चोटिल होने से गुरदेव सिंह को बेसुध छोड़कर पुलिस कर्मी फरार हो गए। बाद में अस्पताल पहुंचने से पहले ही गुरदेव सिंह की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें