पुलिस ने शुक्रवार दोपहर एक अकाली नेता की गाड़ी से छह लाख रुपये की नगदी पकड़ी है। कार चालक नगदी के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। पुलिस ने चालक को काबू कर लिया है। यह घटना गुरुहरसहाए की दाना मंडी के गेट नंबर-एक पर लगे नाके पर घटी।
पुलिस ने मुताबिक दाना मंडी के गेट नंबर-एक पर पैरामिलिट्री और पुलिस का नाका लगा हुआ था। पुलिस ने फॉर्च्यूनर गाड़ी को नाके पर रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान गाड़ी में से छह लाख रुपये की नगदी बरामद हुई।
सभी नोट दो-दो हजार रुपये के थे। गाड़ी केजी इंडस्ट्री जलालाबाद की थी। कार चालक की पहचान अकाली वर्कर छिंदर सिंह पुत्र जग्गा सिंह वासी गुरुहरसहाए के रूप में हुई है। उधर, एसपी (डी) धर्मवीर सिंह, डीएसपी (डी) सतपा सिंह व डीएसपी गुरुहरसहाए बलविंदर सिंह का कहना है कि मामले की तहकीकात की जा रही है।