फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैक्स में अकाली नेता की मौत, परिजनों का हंगामा, डॉक्टर पर केस

Fri, 26 Feb 2016 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
मैक्स अस्पताल में उपचाराधीन अकाली नेता जसवंत सिंह की वीरवार को मौत हो गई। उनके परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मृतक के परिजनों ने वीरवार को अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


उन्होंने डॉक्टर के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत डॉ. जेबी दिलावरी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, जसवंत सिंह (63) गांव धैसी के सरपंच थे। उन्हें पेट में दर्द की शिकायत थी।

दर्द बढ़ने पर उन्हें 23 फरवरी की रात करीब साढे़ आठ बजे मैक्स अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती करवाया। मृतक के बेटे गुरइकबाल सिंह ने बताया कि डॉ. जेबी दिलावरी उनके पिता का इलाज कर रहे थे। लेकिन, उन्हें एडमिट करने के बाद डॉक्टर उनका चेकअप करने नहीं आया। वह फोन पर ही अपने स्टाफ से जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन


पुलिस ने की कार्रवाई
मृतक के परिवार वालों की शिकायत के बाद पुलिस ने उनका इलाज कर रहे डॉ. जेबी दिलावरी पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, अस्पताल के प्रवक्ता ने बताया कि पहले मरीज की तबियत ठीक हो गई थी। इस दौरान मरीज की 25 फरवरी की सुबह दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें