फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबः अकाली नेता दलीप पांधी का निधन, सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जताया शोक

Sun, 27 Jan 2019 09:09 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
अकाली नेता दलीप सिंह पांधी - फोटो : social media
विज्ञापन

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक दलीप सिंह पांधी का शनिवार को निधन हो गया। 82 वर्षीय पांधी पिछले कुछ समय से बीमार थे। उनके परिवार ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


उनके परिवार में एक बेटी है। पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य रहे पांधी अमलोह सीट से विधायक भी रह चुके थे। पूर्ण राज्यकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने पांधी के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें एक ऐसा जमीनी नेता बताया, जिसने दबे-कुचले लोगों की प्रगति के लिए जीवन भर काम किया। शिअद ने भी पांधी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें