फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाली नेता की बस से कुचली गई बच्ची के पिता का आरोप

Sun, 20 Dec 2015 03:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर के मक्खू में अकाली नेता की बस के नीचे कुचली गई 10 साल की बच्ची के पिता ने अकालियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। गांव दयालपुर निवासी पलविंदर सिंह ने बताया कि अकाली नेता उन्हें गांव छोड़ने की धमकी दे रहे हैं। यही नहीं उन्हें पुलिस कार्रवाई भी नहीं करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


जीरा ने कहा कि पीड़ित परिवार की बातें सुनने के बाद उन्हें इंसाफ दिलवाने के लिए मक्खू में एक 11 मेंबरी कमेटी गठित की है, जो उक्त घटना की पूरी कार्रवाई करेगी और पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलवाएगी।

जीरा ने कहा कि कमेटी ने पुलिस को एक सप्ताह का समय दिया है ताकि न्यूदीप ट्रांसपोर्ट की बस के आरोपी चालक प्रदीप सिंह पुत्र नाजर सिंह वासी भगवान गढ़ थाना संगत मंडी जिला बठिंडा को जल्द गिरफ्तार करे।
विज्ञापन


यदि एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं की गई तो बड़ा संघर्ष छेड़ा जाएगा। बता दें कि कांग्रेसी नेता इंद्रजीत सिंह जीरा शनिवार को पीड़ित परिवार के गांव दयालपुर गए थे।
विज्ञापन

हाईकोर्ट से बिना परमिट बसों को कब्जे में लेने की मांग की

जीरा ने बताया कि न्यू दीप ट्रांसपोर्ट की एक और बस ने उक्त घटना से छह दिन पहले गांव चन्नू की रहने वाली छात्रा अर्शदीप कौर को कुचला था, जिसकी मौत हो गई थी। जब उन्होंने न्यूदीप ट्रांसपोर्ट के कई बस चालकों से बातचीत की तो उनका कहना है कि उनके मालिक तीन घंटे का सफर दो घंटे में पूरा करने को कहते हैं इसीलिए चालक बसें तेज रफ्तार में चलाते हैं।

कसूर चालकों का नहीं बल्कि मालिकों का है। जीरा ने बताया कि अकालियों के पास एक बस का परमिट है लेकिन उस पर पांच-पांच बसें चला रहे हैं, उन्हें पूछने वाला कोई नहीं है। जीरा ने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस से मांग की है कि एक कमेटी गठित कर अकालियों की बसों की चेकिंग करे जिनके परमिट नहीं है उन बसों को कब्जे में लेकर नीलाम कर दे।

बस चालक को पकड़ने के लिए छापामारी
उधर, उक्त घटना की जांच कर रहे एएसआई कुलदीप सिंह का कहना है कि आरोपी चालक प्रदीप सिंह को पकड़ने के लिए छापामारी की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने बस अपने कब्जे में ली हुई है। जल्द ही आरोपी चालक को पकड़ लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें