फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: अकाली दल ने सिकंदर मलूका को मौड़ के इंचार्ज पद से हटाया, बहू-बेटे के भाजपा में जाने के बाद कार्रवाई

Sat, 13 Apr 2024 01:31 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने शुक्रवार को सिकंदर सिंह मलूका को हलका मौड़ के इंचार्ज पद से हटा दिया। शिअद के वरिष्ठ नेता जनमेजा सिंह सेखों को हलका मौड़ा का नया इंचार्ज बनाया गया है।
विज्ञापन
सिकंदर मलूका - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता सिकंदर सिंह मलूका की बहू पूर्व आईएएस अफसर परमपाल कौर और बेटे गुरप्रीत सिंह मलूका के भाजपा में जॉइनिंग के बाद शिअद ने बड़ी कार्रवाई की है। 
विज्ञापन


शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने शुक्रवार को सिकंदर सिंह मलूका को हलका मौड़ के इंचार्ज पद से हटा दिया। शिअद के वरिष्ठ नेता जनमेजा सिंह सेखों को हलका मौड़ा का नया इंचार्ज बनाया गया है। शिअद अध्यक्ष मलूका की बहू और बेटे के भाजपा में जॉइनिंग से नाराज हैं। इस बीच यह भी बात सामने आ रही है कि जल्द ही सुखबीर बादल लोकसभा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करने जा रहे हैं।

सुखबीर बादल ने सीनियर अकाली नेताओं की एक बैठक गांव बादल में बुलाई थी, जिसमें जनमेजा सिंह को एक बार फिर मौड़ का इंचार्ज बनाया है। जनमेजा सिंह सेखों की बात करें तो वह वर्ष 2012 में हलका मौड़ से विधायक चुने गए थे। इसके बाद उन्हें कैबिनेट मंत्री भी बनाया गया था, लेकिन 2017 विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद वह फिरोजपुर से अपने राजनीतिक वर्चस्व को दोबारा स्थापित करने में जुट गए थे।
विज्ञापन


पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मानें तो अकाली दल ने गांव बादल में बुलाई बैठक में जहां मलूका को इस पद से हटाने को लेकर आदेश जारी किए, वहीं लोकसभा प्रत्याशियों के नामों पर भी चर्चा की गई। रविवार को शिअद अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती हैं। उल्लेखनीय है कि सिकंदर सिंह मलूका की बहू पूर्व आईएएस अफसर परमपाल कौर और बेटे गुरप्रीत सिंह मलूका वीरवार को ही भाजपा में शामिल हुए थे। परमपाल कौर को बठिंडा से प्रत्याशी बनाए जाने की बात चल रही है, जहां से शिअद अध्यक्ष की पत्नी व पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल शिअद की संभावित उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें