फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Operation Amritpal: अकाली दल का बड़ा एलान, गिरफ्तार युवाओं को देगा कानूनी सहायता, कमेटी का किया गठन

Wed, 22 Mar 2023 01:52 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि यह निंदनीय है कि महज शक के आधार पर नौजवानों को गिरफ्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अकाली दल के लीगल सेल के अध्यक्ष अर्शदीप सिंह कलेर के नेतृत्व में एक राज्यस्तरीय कमेटी का गठन किया गया है।
विज्ञापन
सुखबीर सिंह बादल। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑपरेशन अमृतपाल के दौरान गिरफ्तार सिख युवाओं को शिरोमणि अकाली दल (शिअद) कानूनी सहायता प्रदान करेगा। शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने यह एलान किया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी पंजाब में जारी गैर-सांविधानिक कार्रवाई में गिरफ्तार सभी बेकसूर सिख नौजवानों को कानूनी सहायता प्रदान करेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि आम आदमी पार्टी सरकार उनके अधिकारों का हनन न करे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- अमृतपाल एक चेहरे अनेक: भेष बदलने का शक, पुलिस ने जारी की कई तस्वीरें, लुक आउट सर्कुलर भी निकाला

शक के आधार पर किया जा रहा गिरफ्तार
शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि यह निंदनीय है कि महज शक के आधार पर नौजवानों को गिरफ्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अकाली दल के लीगल सेल के अध्यक्ष अर्शदीप सिंह कलेर के नेतृत्व में एक राज्यस्तरीय कमेटी का गठन किया गया है, जो जिलों में पार्टी नेताओं के साथ समन्वय कर, जहां भी कानूनी सहायता जरूरी होगी, तुरंत प्रदान करेगी। उन्होंने पार्टी नेताओं से कहा कि सिख युवाओं के साथ हो रहे अन्याय को राज्य कमेटी के संज्ञान में लाया जाए, ताकि उन्हें न्याय दिलाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Punjab: अमृतपाल के चाचा पर एक और FIR, परिवार को बंधक बना सरपंच के घर में रुका, TV पर देखता था न्यूज

कमेटी में ये लोग हैं शामिल
अर्शदीप कलेर ने कहा कि चंडीगढ़ में सीनियर वकीलों की स्टेट कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी के सदस्यों में हरीश राय ढांडा, अमरदीप सिंह धरनी, भगवंत सिंह सियालका, गुरमीत सिंह मान, जसदेव सिंह, परमप्रीत सिंह पाल, जसप्रीत सिंह बराड़, परमप्रीत सिंह बाजवा, जुबीन छूरा, रविंदर सिंह सांपला, गुरवीर सिंह सिद्धू, परमबीर सिंह सन्नी और मनप्रीत सिंह धालीवाल शामिल हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें