पंचकूला। टैंक चौक के पास यातायात पुलिस ने पल्सर बाइक सवार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बाइक जब्त कर 35,500 रुपये का चालान काटा। जांच में बाइक पर AK-47 का स्टीकर, प्रेशर हॉर्न और छेड़छाड़ की गई नंबर प्लेट मिली। चालक के पास जरूरी दस्तावेज भी नहीं थे। पुलिस ने बाइक सेक्टर-7 थाने में खड़ी कराई। पुलिस आयुक्त पंकज नैन ने युवाओं से वाहनों पर हथियारों के स्टीकर लगाकर हवाबाजी न करने की अपील की और गन कल्चर को बढ़ावा देने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।