फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बिजली, पानी की सप्लाई न होने के विरोध में एयरपोर्ट रोड जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। टीडीआई सिटी के सेक्टर 117, 118, 119 और 74ए में तीन दिनों से गंदे पानी की निकासी न होने, खराब बिजली आपूर्ति और पीने वाले पानी की सप्लाई को लेकर स्थानीय परेशान है। गुस्साए लोगों ने रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के साथ मिलकर एयरपोर्ट रोड जाम टीडीआई के प्रबंधकों और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके पर पहुंचे बलौंगी पुलिस स्टेशन के एसएचओ पेरीविंकल गरेवाल ने प्रदर्शनकारियों से सड़क जाम न करने की अपील की। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने सड़क के एक तरफ यातायात जारी रखा और एक तरफ जाम लगा दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर टीडीआई की विभिन्न रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशनों के नेता विजय सैनी, पीके गुप्ता, जैला राम, समीक्षा सूद, बलविंदर सिंह सैनी और अन्य ने कहा कि पिछले लंबे समय से बिजली की खराब आपूर्ति के कारण निवासी परेशान हैं। निवासियों ने कंपनी के कार्यालय के बाहर धरना दिया था लेकिन कंपनी का कोई भी अधिकारी उनकी बात सुनने नहीं आया। इसके बाद निवासियों ने विरोध में सड़क जाम करने का फैसला किया।
प्रदर्शनकारियों के समर्थन में नगर निगम के डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी भी पहुंचे और पूरे मामले को जिला मोहाली की डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन के ध्यान में लाया गया। इसके बाद उनकी बैठक गमाडा के अतिरिक्त मुख्य प्रशासक अमरिंदर सिंह टिवाणा के साथ करवाई। कुलजीत सिंह बेदी ने बताया कि अतिरिक्त मुख्य प्रशासक से मुलाकात के दौरान कंपनी के प्रतिनिधि भी मौजूद थे जिन्होंने आश्वासन दिया कि शाम तक नई पाइपें बिछाकर और पंप लगाकर पानी की निकासी कर दी जाएगी। साथ ही बिजली विभाग के एक्सईएन ने यह भी आश्वासन दिया कि शाम तक बिजली आपूर्ति की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


बिजली-पानी और रोड तुरंत करें दुरुस्त : डीसी
डीसी आशिका जैन ने बिजली सप्लाई, पीने के पानी की सप्लाई और सड़क की आवाजाही को बहाल करने के अधिकारियों को आदेश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों को किसी भी तरह से परेशानी नहीं होनी चाहिए। जहां कहीं भी दिक्कत पेश आ रही है उसे जल्द ठीक किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें