फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: दरिया थाना चौकी इंचार्ज ने बलटाना के 40 वर्षीय व्यक्ति को बचाया

विज्ञापन
बलटाना के 40 वर्षीय व्यक्ति करस क्यों करती दरिया चौकी पुलिस।
विज्ञापन
चंडीगढ़। औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस के अंतर्गत आती दरिया पुलिस चौकी के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुदेश कुमार और कांस्टेबल अजय ने मंगलवार को नाले में गिरे पड़े बलटाना के रहने वाले करीब 40 वर्षीय व्यक्ति को बचाया। व्यक्ति की पहचान अभिनव के रूप में हुई है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि अभिनव मक्खनमाजरा पुल के नीचे नाले में गिरा हुआ था और उसका सिर पानी के अंदर था। इसी दौरान पुलिस पार्टी पेट्रोलिंग कर रही थी। यहां सुखना चो पर कुछ बच्चे मछलियां पकड़ रहे थे तो पुलिस ने उनको वहां से हटाया। इसी दौरान एक बच्चे ने पुलिस को बताया कि एक व्यक्ति नाले में गिरा हुआ है। तभी पुलिस ने उसको नाले से बाहर निकाला और पीसीआर को सूचना दी। इसके बाद व्यक्ति को जीएमसीएच सेक्टर-32 पहुंचाया गया। अब व्यक्ति की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। वहीं, उसके परिवार को भी इस घटना की जानकारी दे दी है। बता दें कि सोमवार को भी तेज बारिश के बीच चौकी इंचार्ज सुदेश कुमार ने पुलिस पार्टी समेत उनकी चौकी क्षेत्र में बाबा बालक नाथ मंदिर के दो पुजारियों को बचाया था। तेज बारिश के दौरान पुलिस पार्टी ने गर्चा मोड़ के पास नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान चौकी इंचार्ज ने हालात का जायजा लेने के लिए पूर्व सरपंच गुरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी को बुला लिया। उनसे बात करने पर पता चला कि जिस जगह बरसाती पानी ज्यादा भरा हुआ है, वहां पर नीचे एक बाबा बालक नाथ मंदिर है और वहां अंदर दो पुजारी फंसे हुए हैं। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पुजारियों को पानी से बाहर निकालकर बचाने के बाद पीछे ही एक ट्यूबवेल के पास टैंक बनाते हुए फंसे तीन कर्मियों को भी बचाया गया। इस बात की जानकारी डिजास्टर प्रबंधन विभाग को भी दी गई, लेकिन इससे पहले ही चौकी इंचार्ज ने टीम समेत तीनों कर्मियों को दीवार के सहारे ऊपर चढ़ाकर बचा लिया। यह घटना शाम चार बजे की है और इस रेस्क्यू ऑपरेशन में करीब डेढ़ घंटा लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें