फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बडगाम में हुए चॉपर क्रैश में हरियाणा के 'लाल' विक्रांत ने जान गंवाई, पूरे गांव में शोक की लहर

Thu, 28 Feb 2019 09:26 AM IST
खुशबू गोयल विक्रम सिंह, अमर उजाला, झज्जर (हरियाणा)
विज्ञापन
शहीद विक्रांत
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के बडगाम में आज सुबह हुए वायुसेना के चॉपर हादसे में हरियाणा के बहादुर जवान विक्रांत की जान चली गई। घटना की खबर उनके परिवार तक पहुंच गई है। खबर मिलते ही परिजनों और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जवान विक्रांत हरियाणा के झज्जर के भदानी गांव के रहने वाले थे। वह वायुसेना में सर्जेंट के पद पर तैनात थे। दोपहर में वायुसेना अधिकारियों ने फोन कर घटना के बारे में परिवार को जानकारी दी। झज्जर के डीसी ने पुष्टि की कि उन्हें भदानी गांव के सार्जेंट विक्रांत की हेलीकाप्टर क्रैश में मौत की आधिकारिक जानकारी मिली है। 

गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर के बडगाम में वायुसेना का हेलीकॉप्टर बुधवार को क्रैश हो गया है। एमआई-17 ट्रांसपोर्ट चॉपर ने श्रीनगर से उड़ान भरी थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हादसे में दोनों पायलट की जान चली गई। बडगाम के एसएसपी का कहना है, "कुछ विमान गिरे हैं। अभी हम कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं हैं। यहां तकनीकी टीम है, वो तथ्य पता लगाएंगे। हमने दो शव बरामद किए हैं। अभी खोज चल रही है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें