फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राफ्ट मेले पर एयर शो भारी, काफी कम लोग पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। एयर शो के चलते कलाग्राम में आयोजित क्राफ्ट मेले में दूसरे दिन उम्मीद के मुताबिक भीड़ नहीं जुट पाई। आयोजकों को रविवार को बंपर भीड़ जुटने की उम्मीद है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ प्रशासन और उतर क्षेत्र संस्कृति केंद्र एनजेडसीसी पटियाला द्वारा लगाए गए क्राफ्ट मेले का तीन साल के अंतराल के बाद आयोजन किया गया है। शुक्रवार को पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने इसका उद्घाटन किया। पहले दिन भी ट्राइसिटी के लोग मेला देखने नहीं आए। शनिवार को भी ऐसा ही देखने को मिला। आयोजकों का ऐसा मनाना है कि एयर शो के चलते अभी ट्राइसिटी के लोग मेले में नहीं पहुंचे जबकि रविवार को मेला पूरा भरने की उम्मीद जताई गई है। क्राफ्ट मेले मेें हर प्रांत के मशहूर व्यंजनों के स्टाल के अलावा लोगों के मनोरंजन के लिए पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, जम्मू कश्मीर, राजस्थान जैसे विभिन्न राज्यों के कलाकारों की ओर से कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। साथ ही शाम के समय लोक संगीत का कार्यक्रम देेेने के लिए रोजाना गायक बुलाए गए हैं। शनिवार शाम को भी पंजाबी गायक सारथी को सुनने के काफी लोग उमड़े थे। वहीं कलाग्राम के कार्यक्रम अधिकारी यशविंदर शर्मा ने बताया कि रविवार शाम को पंजाबी गायक यासिर हुसैन प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें