फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी राहतः चंडीगढ़ में कम हुआ प्रदूषण, तीन से छंटने लगेंगे बादल, पर एहतियात बरतनी जरूरी

Sat, 02 Nov 2019 09:49 AM IST
खुशबू गोयल आशीष वर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
वायु प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली के वायु प्रदूषण से संबंधित खबर भले ही परेशान करने वाली हो, लेकिन चंडीगढ़ से थोड़ी राहत भरी खबर आ रही है। सिटी की एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) में गिरावट दर्ज की जा रही है। लगातार दूसरे दिन एक्यूआई में कमी आई है। 29 अक्तूबर को सेक्टर 39 का एक्यूआई 311 था, 30 अक्तूबर को सेक्टर 39 का एक्यूआई 302 रिकार्ड किया गया, जबकि एक नवंबर को एक्यूआई 207 दर्ज हुआ।
विज्ञापन


विशेषज्ञों ने भी माना है कि चंडीगढ़ में प्रदूषण के स्तर में कमी आ रही है। तीन नवंबर के बाद दूषित हवा से काफी हद तक राहत मिलने के आसार हैं। पीजीआई के स्कूल आफ पब्ल्कि हेल्थ के एनवायरनमेंट विंग के एडिशनल प्रो. रविंद्रा खैवाल ने बताया कि पिछले दो दिन में पराली जलाए जाने की घटना में कमी आई है।

नासा सैटेलाइट इमेज से आग के मात्र 600 स्पॉट दर्ज किए गए हैं, जबकि दिवाली के आसपास यह स्पॉट 1800 के आसपास थे। दूसरी तरफ मौसम की स्थिति में भी थोड़ा सुधार आ रहा है। तीन नवंबर तक बादल छंट जाएंगे। उसके बाद हवा में तेजी आएगी और पाल्यूशन के कण में हटने लगेंगे। यही हाल दिल्ली का भी होगा। पांच नवंबर के आसपास दिल्ली में भी पाल्यूशन आधा हो जाएगा।
विज्ञापन


चंडीगढ़ मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल ने बताया कि चार नवंबर को सुबह व शाम को थोड़ी धुंध छाई रहेगी, जबकि आसमान पूरी तरह साफ रहेगी। हवा चलने से प्रदूषण के कण ठिकाने लग जाएंगे। इससे एयर क्वालिटी काफी हद तक सुधर जाएगी। उन्होंने शनिवार को हल्की बारिश की उम्मीद भी जताई है। बारिश होने की 40 फीसदी संभावना है। यदि बारिश होती है तो प्रदूषण के कण पूरी तरह से साफ हो जाएगी।

प्रदूषण कम करने की रफ्तार धीमी

हवा को शुद्ध करने के लिए नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत चंडीगढ़ पाल्यूशन कंट्रोल कमेटी (सीपीसीसी) को दस करोड़ मिलने थे। इसमें से करीब छह करोड़ मिल चुके हैं। इन रुपयों से नगर निगम को काम करना था। ढाई करोड़ से सड़क साफ करने की मशीनें आनी थीं, मगर अब तक मशीनों की खरीदारी शुरू नहीं हुई है। सड़क किनारे पड़ी धूल को कम करने के लिए ग्रीनरी और पेविंग करना था। इस पर करीब ढाई करोड़ रुपये खर्च होने थे, लेकिन नगर निगम अब तक प्रस्ताव ही नहीं बना पाया है। ऐसे में प्रदूषण कैसे कम होगा।

कब कितना रहा प्रदूषण
दिनांक            स्टेशन         एक्यूआई
31 अक्तूबर      इमटेक         207
30 अक्तूबर      इमटेक          302
29 अक्तूबर      इमटेक          311
28 अक्तूबर      इमटेक         250
27 अक्तूबर      इमटेक         352       
विज्ञापन

कब कितनी पराली जलाई गई

दिनांक                       पराली
28 अक्तूबर              1264
29 अक्तूबर              1457
30 अक्तूबर              566
31 अक्तूबर              783
एक नवंबर               540

अगले दो दिन में राहत आने के आसार हैं। पराली जलना कम हुई है और मौसम में भी परिवर्तन आएगा। तीन नवंबर के बाद प्रदूषण काफी कम हो जाएगा।
- रविंद्रा खैवाल, एडिशनल प्रोफेसर एनवायरनमेंट विंग पीजीआई

आज भी बादल छाए रहेंगे। अरब सागर में आए चक्रवात के नरम पड़ने से बादल छंटना शुरू हो जाएंगे। इससे प्रदूषण के कण हटेंगे और इससे काफी हद तक राहत मिलेगी।
- सुरेंद्र पाल, डायरेक्टर मौसम विभाग चंडीगढ़
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें