फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई जाने वालों के लिए एयर इंडिया लाया स्पेशल ऑफर, देखिए

Fri, 06 Jan 2017 06:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
air india
विज्ञापन
चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एयर इंडिया मुंबई के लिए अपनी फ्लाइट शुरू कर रही है और साथ ही स्पेशल ऑफर लाई है। एयर इंडिया ने यात्रियों को लुभाने के लिए 16 से 20 जनवरी तक का किराया 5600 रुपये रखा है। जबकि अन्य विमानन कंपनियों का किराया इसके मुकाबले 1500 से दो हजार रुपये महंगा है। बता दें कि एयर इंडिया की फ्लाइट शाम 5.45 बजे चंडीगढ़ से रवाना होगी और रात 8.10 बजे मुंबई पहुंचेगी।
विज्ञापन


इसके अलावा चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गो एयर, इंडिगो, जेट एयरवेज विमानन कंपनियां मुंबई की फ्लाइट का संचालन कर रही हैं। इसमें जेट एयरवेज की 16 जनवरी को दोपहर 1.30 बजे मुंबई जाने वाली फ्लाइट का टिकट 7006 रुपये, दोपहर 12.45 बजे इंडिगो की फ्लाइट का किराया 7,717 रुपये है। दोपहर 2.30 बजे जेट एयरवेज की मुंबई जाने की फ्लाइट का टिकट 21,889 रुपये का है। 

गो एयर की दोपहर 12.55 बजे और शाम को 5.50 बजे मुंबई जाने वाली फ्लाइट का किराया 7500 रुपये है। इंडिगो केे स्टेशन मैनेजर वरुण ने बताया कि फ्लाइट कैंसिल होने के कारण किराया महंगा हो गया। वहीं, चंडीगढ़ से मुंबई पहुंचने में इन सभी फ्लाइटों को 2.30 घंटे का समय लगता है। एयर इंडिया के स्टेशन मैनेजर आरके नेगी ने बताया कि 16 से 20 जनवरी तक मुंबई की फ्लाइट का टिकट 5600 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें