फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरीः लेह-लद्दाख में न्यू ईयर सेलिब्रेट करना है, लपक लिजिए ये मौका

Wed, 28 Dec 2016 05:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
लेह-लद्दाख
विज्ञापन
लेह-लद्दाख में न्यू ईयर सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए बड़े काम। लपक लिजिए मौका कहीं छूट न जाए। खुशखबरी ये है कि एयर इंडिया चंडीगढ़ से लेह के लिए 31 दिसंबर से सीधी फ्लाइट शुरू करने जा रहा है। इस फ्लाइट से चंडीगढ़ से लेह का रास्ता मात्र 40 मिनट में कवर होगा।
विज्ञापन


एयर इंडिया स्टेशन मैनेजर आरके नेगी ने इस बात की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि अभी यह फ्लाइट हफ्ते में तीन दिन मंगलवार, वीरवार और शनिवार को उड़ान भरेगी। फ्लाइट लेह से चंडीगढ़ के लिए सुबह 8.05 पर रवाना होगी और यहां पर 9.00 बजे पहुंचेगी।

लेह के लिए फ्लाइट सुबह 9.40 बजे रवाना होगी और 10.20 पर लेह पहुंच जाएगी। उन्होंने बताया कि इस फ्लाइट का एक तरफ का फेयर 3853 रुपए होगा, जबकि ऑनलाइन बुकिंग पर इसका रिटर्न फेयर 6926 रुपए आ रहा है। वहीं, जैसे-जैसे सीट फुल होती जाएंगी फेयर बढ़ता जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेगी ने बताया कि इस फ्लाइट को विंटर शेड्यूल में शामिल कर लिया गया है। 25 मार्च तक यह इसी टाइमिंग के साथ उड़ान भरेगी। उसके बाद बदलाव कर दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें