चंडीगढ़ के सेक्टर-7 स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में वायु सेना स्कूल एथलेटिक्स एवं खेल चैंपियनशिप के दूसरे दिन विभिन्न टीमों ने वॉलीबाल, बास्केटबॉल और टेबल टेनिस के फाइनल में जीत दर्ज की। अलग-अलग वर्गों में कई टीमों ने खिताब अपने नाम किए।
चंडीगढ़। अखिल भारतीय वायु सेना स्कूल एथलेटिक्स एवं खेल चैंपियनशिप 2025 में दूसरे दिन विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीमों को जीत दिलाई।
विज्ञापन
मुकाबलों का आयोजन सेक्टर-7 स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया जा रहा है। दूसरे दिन वॉलीबाल के फाइनल मुकाबले खेले गए। लड़कों के फाइनल के बाद ईएससी की टीम विजेता बनी। लड़कियों के वर्ग में एसडब्ल्यूएसी की टीम विजेता रही।
बास्केटबॉल के लड़कों के फाइनल में एयर हैड क्वार्टर की टीम विजेता रही। लड़कियों के वर्ग में एयर हैड क्वार्टर विजेता रहा। टेबल टनिस के लड़कियों के वर्ग एसडब्ल्यूएसी की टीम विजेता बनी वहीं लड़कों के वर्ग में एमसी की टीम विजेता बनी।