फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air Force Day : वायुसेना दिवस पर बिगड़ सकता है मौसम, एयर शो पर संकट के बादल

Sun, 02 Oct 2022 04:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार

Air Force Day : वायुसेना दिवस (आठ अक्तूबर) इस बार चंडीगढ़ के सुखना लेक पर मनाया जाएगा। छह अक्तूबर को फुल ड्रेस रिहर्सल होगी। लेक पर पिछले कई दिनों से इसकी तैयारियां चल रहीं हैं लेकिन आयोजन पर खराब मौसम का साया मंडराने लगा है।
विज्ञापन
air force day - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वायुसेना दिवस (आठ अक्तूबर) इस बार चंडीगढ़ के सुखना लेक पर मनाया जाएगा। छह अक्तूबर को फुल ड्रेस रिहर्सल होगी। लेक पर पिछले कई दिनों से इसकी तैयारियां चल रहीं हैं लेकिन आयोजन पर खराब मौसम का साया मंडराने लगा है। मौसम विभाग ने दोनों दिन शहर में बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जारी किया है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, छह और आठ अक्तूबर को शहर में बादल छाए रह सकते हैं। मौसम का हाल बताने वाले अन्य नामी वेबसाइटों के अनुसार, दोनों दिन चंडीगढ़ में बादल छाने के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है और अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रह सकता है।

पिछली बार भी लेक पर आयोजित एयर शो में खराब मौसम ने खलल डाला था। एयरफोर्स की तरफ से 1971 के युद्ध के स्वर्णिम विजय दिवस पर 22 सितंबर 2021 को शाम साढ़े चार बजे सुखना लेक पर विशेष एयर शो का आयोजन किया गया था। इससे एक दिन पहले फुल ड्रेस रिहर्सल में मौसम एकदम साफ रहा लेकिन मुख्य कार्यक्रम के दिन मौसम खराब हो गया था जिसकी वजह से एयर शो में वायुसेना के कई विमानों ने हिस्सा नहीं लिया था। खराब मौसम को लेकर एक बार फिर लोगों को चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन


आज ऐसा रहेगा मौसम
शहर में शनिवार को अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री दर्ज किया गया। पंचकूला में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री और मोहाली में 33 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को मौसम साफ रहेगा। हालांकि दिन के समय हल्के बादल छा सकते हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें