फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरा इतना कि रूक गई विमानों की रफ्तार

Sun, 21 Dec 2014 03:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे के कारण शनिवार को चंडीगढ़ आने जाने वाली सभी फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं। इसके साथ ही ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से लेट आईं। शनिवार को एयरपोर्ट पर यात्री तो पहुंचे, पर उनको इंतजार के बाद लौटना पड़ा। बहुत से यात्री टैक्सी से दिल्ली के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन


एयरपोर्ट के निदेशक जेएस बलहारा ने बताया कि शहर में धुंध और कोहरे का प्रभाव होने के कारण दृश्यता शून्य रही। इसके कारण सभी फ्लाइट रद्द कर दी गईं। इस वजह से बहुत से यात्रियों को विमानन कंपनियों ने टैक्सी से नई दिल्ली के लिए रवाना किया। बहुत से यात्रियों के पैसे भी वापस किए गए।

चंडीगढ़ एयरपोर्ट से जाने वाली स्पाइस जेट की 12.15 की फ्लाइट, मुंबई के लिए जाने वाली जेट एयरवेज और जेट कनेक्ट की 12.45 बजे की फ्लाइट रद्द कर दी गई। दिल्ली जाने वाली जेट एयरवेज और जेट कनेक्ट की 1.45 बजे की दोनों फ्लाइट रद्द कर दी गईं।
विज्ञापन


चंडीगढ़ से दिल्ली की जेट एयरवेज और जेट कनेक्ट की 4.50 बजे और इंडिगो की 3.35 बजे की भी फ्लाइट खराब मौसम के कारण रद्द कर दी गई। इंडिगो की बंगलूरू जाने वाली 5.30 बजे की फ्लाइट भी कैंसल करनी पड़ी। इसके साथ ही शाम 5.45 बजे दिल्ली जाने वाली जेट कनेक्ट, जेट एयरवेज की और स्पाइस जेट की 6.40 वाली फ्लाइट भी रद्द की गई। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर आने वाली सभी फ्लाइट कैंसल कर दी गईं।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ने जांची दृश्यता
धुंध होने के कारण चंडीगढ़ एयरपोर्ट अथॉरिटी ने दृश्यता को दो बार जांचा। पहली बार दृश्यता विभाग ने सुबह 11.15 बजे जांची। इस समय दृश्यता 400 से 600 मीटर थी। विभाग ने दूसरी बार दृश्यता 3.30 बजे जांची। इस समय दृश्यता 500 से 700 मीटर थी। एयरपोर्ट निदेशक का कहना है कि किसी भी फ्लाइट की लैंडिंग या उड़ान के लिए दृश्यता कम से कम 1200 मीटर होनी चाहिए।

पिछले साल पांच दिन बंद रहीं थीं फ्लाइट
पिछले साल वर्ष 2013 में दिसंबर में भीषण धुंध और कोहरे के कारण पांच दिन हवाई यात्रा पूरी तरह बाधित रही थी।

ट्रेने भी आईं घंटों देरी से
उत्तरी भारत में धुंध और कोहरे के कारण ट्रेनों का हाल भी बेहाल रहा। इलाहाबाद से आने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस सुबह 9.25 बजे चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचती है। उसका शनिवार रात 9 बजे तक कोई अता-पता नहीं था। मुंबई से आने वाली पश्चिम एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से 2 घंटे 45 मिनट देरी से चंडीगढ़ पहुंची। लखनऊ एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से चार घंटे देरी से स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें