फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में धुंध बनी टेंशन, फ्लाइटें और ट्रेनें लेट...पैसेंजर्स हुए परेशान

Sun, 31 Dec 2017 11:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
एयर फ्लाइट
विज्ञापन
इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ से धुंध के कारण दस फ्लाइटें और कई ट्रेनें लेट होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट मैनेजर के मुताबिक दिल्ली, बंगलूरू, लेह की फ्लाइटें देरी से आईं। इसी कारण यह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से देरी से गईं। इंडिगो की सुबह आठ बजे दिल्ली जाने वाली फ्लाइट तीन घंटे तेरह मिनट देरी से 11.13 बजे गई। दोपहर बारह बजकर पांच मिनट पर दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 45 मिनट देरी से बारह बजकर पचीस मिनट पर गई।
विज्ञापन


वहीं दो बजकर पचास मिनट पर बंगलूरू जाने वाली फ्लाइट एक घंटे बाइस मिनट देरी से चार बजकर बारह मिनट देरी और तीन बजकर चालीस मिनट पर दुबई जाने वाली फ्लाइट चार बजकर दस मिनट तीस मिनट देरी से गईं। जेट एयरवेज की दोपहर 11 बजे दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 35 मिनट देरी से ग्यारह बजकर 35 मिनट पर गई। दोपहर 2.20 बजे दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 35 मिनट देरी से दो बजकर पचपन मिनट पर गई।

एयर इंडिया की सुबह दस बजकर पंद्रह मिनट पर लेह जाने वाली फ्लाइट एक घंटा देरी से 11.15 बजे गई। वहीं स्पाइस जेट की दोपहर 12 बजे श्रीनगर जाने वाली फ्लाइट एक घंटे देरी से एक बजे गई। तीन बजकर दस मिनट पर दिल्ली जाने वाली फ्लाइट तीस मिनट देरी से तीन बजकर चालीस मिनट पर गई। दोपहर एक बजे एयर एशिया इंडिया की बंगलूरू जाने वाली फ्लाइट चार बजकर बाइस मिनट पर तीन घंटे 22 मिनट देरी से गई।
विज्ञापन


कोहरे का कहर, शताब्दी सहित आधा दर्जन ट्रेनें लेट
कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार धीमी कर दी है। इसका ज्यादा असर दिल्ली से आने वाली ट्रेनों पर पड़ रहा है। दिल्ली से चंडीगढ़ आने वाली ट्रेनें कई घंटे की देरी से चल रही हैं। शनिवार को कालका नई दिल्ली-शताब्दी सहित आधा दर्जन ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंची। ट्रेनों के लेट होने का सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी है। कालका-नई दिल्ली शताब्दी अपने निर्धारित समय से तीन घंटे की देरी से चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंची।

वहीं, हिमालयन क्वीन का समय 10.25 है, ये ट्रेन स्टेशन पर चार घंटे की देरी से पहुंची। इसके अलावा लखनऊ से चंडीगढ़ आने वाली सद्भावना का समय सुबह 9:30 बजे है। यह ट्रेन पांच घंटे देरी से पहुंची। इसके अलावा कालका हावड़ा आठ घंटे, लखनऊ-चंडीगढ़ समर एक्सप्रेस तीन घंटे लेट थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें