फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ से शिमला हवाई सफर, अभी कीजिए इंतजार

Tue, 13 May 2014 01:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आपको चंडीगढ़ से शिमला जाना है तो जरा ठहरना होगा। कुल्लू की विमानन कंपनी हिमालयन बुल्स अभी इस फ्लाइट को आपरेट करने में समय ले सकती है।
विज्ञापन


विमानन कंपनी कुल्लू से नई दिल्ली के लिए अवश्य एक फ्लाइट शुरू करने जा रही है, जिसको 14 मई से शुरू किया जाएगा। नई दिल्ली की फ्लाइट के लिए किराया 14900 रुपये होगा। इसके लिए बुकिंग शुरू हो गई है।

हिमालयन बुल्स के निदेशक पंकज बख्शी ने कहा कि कंपनी के पास अभी एक चार्टर प्लेन है। इसका इस्तेमाल करके ही चंडीगढ़ से कुल्लू की फ्लाइट आपरेट हो रही है। शिमला की फ्लाइट शुरू करने की योजना अवश्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह फ्लाइट जून तक शुरू होगी। उन्होंने कहा कि यह फ्लाइट कितने समय में शिमला पहुंचाएगी इसका निर्धारण ट्रायल के बाद ही किया जाएगा। यही नहीं, शिमला की फ्लाइट के लिए किराया भी बाद ही में तय होगा।

पंकज बख्शी ने कहा कि चंडीगढ़ से कुल्लू के लिए आपरेट होने वाली फ्लाइट आठ सीटर है और इसका यात्रियों से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें