फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्रोच्चारण और नरियल फोड़ कर भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया 'घातक' अपाचे

Wed, 04 Sep 2019 01:00 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
खास मौके पर मौजूद रहे सभी धर्म के धार्मिक गुरु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पठानकोट की सरजमीं मंगलवार को वायुसेना की एक और बड़ी उपलब्धि की गवाह बनी। मौका था इंडियन एयरफोर्स के बेड़े में लड़ाकू हेलीकॉप्टर अपाचे की लांचिंग का। लांचिंग को लेकर न केवल उच्च स्तरीय तैयारियां की गईं थी, बल्कि वायुसेना के आला अफसर भी पठानकोट एयरफोर्स में आयोजित इस कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे।

विज्ञापन


वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ खुद इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ा रहे थे। उनके साथ वेस्टर्न एयर कमांड समेत अन्य कमांड के कई आला अफसर मौजूद रहे। हालांकि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के भी पहुंचने की सूचना थी मगर किन्हीं कारणों से वह कार्यक्रम का हिस्सा नहीं बन पाए। 

अपाचे की लांचिंग के लिए एयरबेस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए विशेष मंच तैयार किया गया था, जो अपाचे 3 हेलीकॉप्टरों के बीच सजाया गया था। इन हेलीकॉप्टरों को एक आकर्षक अंदाज में एयरबेस पर लाकर खड़ा किया गया। एक हेलीकॉप्टर के सामने तो उसमें लोड किए जाने वाले तमाम हथियारों को रखा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अपाचे के सामने नारियल फोड़ किया शुभारंभ

आपचे एएच-64 ई - फोटो : अमर उजाला
भले ही अपाचे अमेरिका से तैयार होकर पहुंचा हो, मगर इसकी लांचिंग में एयरफोर्स ने भारतीय संस्कृति को कतई नजरंदाज नहीं किया। अपनी नई प्रथा के मुताबिक एयरफोर्स ने इस एयरबेस पर हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई चारों धर्मों के धर्मगुरुओं को बाकायदा बुलाया था। चारों धर्मगुरुओं ने विधि पूर्वक अपाचे के सामने खड़े होकर पाठ किया। उसके बाद एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ के साथ भी इन धर्मगुरुओं ने अपाचे के सामने नारियल फोड़ा। 

आसमान में गरजे हेलीकॉप्टर, वाटर कैनन से वेलकम
इसके बाद चार अपाचे हेलीकॉप्टरों ने थोड़ी देर के लिए एयर शो का भी प्रदर्शन किया। इसी दौरान जब एक अपाचे को एयरबेस पर लैंड करवाया गया, तो वाटर कैनन मशीनों ने अपाचे का स्वागत किया। पानी की बौछारों में भीगते अपाचे का नजारा वाकई देखने लायक था। कार्यक्रम के अंत में जवानों से लेकर अफसर तक अपाचे संग सेल्फी लेने को बेताब दिखे। 

अमेरिका में हुई पायलटों की खास ट्रेनिंग
इंडियन एयरफोर्स के बेड़े में आने के बाद जो पायलट्स अपाचे को उड़ाएंगे, उनकी विशेष ट्रेनिंग अमेरिका में करवाई गई है। यही प्रशिक्षित पायलट्स अब यहां भी अन्य साथियों को अपाचे के संचालन प्रक्रिया सीखने में मदद करेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान बीएस धनोआ ने एयरबेस पर खड़े अपाचे हेलीकॉप्टरों का मुआयना किया और उनकी तकनीकी जानकारी हासिल की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें