फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के दो आरोपी चढ़े AGTF के हत्थे, दोनों से हथियार और कारतूस बरामद

Sat, 03 Feb 2024 02:02 PM IST
निवेदिता वर्मा डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़

सार

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की मई 2022 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। भगवंत मान सरकार ने एक दिन पहले ही मूसेवाला की सुरक्षा वापस ली थी। कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई ने मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली थी।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग के दो गुर्गों मनदीप सिंह और जतिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। 
विज्ञापन

 

डीजीपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी मनदीप ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल आरोपियों को ठिकाना मुहैया कराया था। इसके अलावा 2017 में उसने गैंगस्टर दीपक टीनू को भागने में भी मदद की थी। दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास है और उनके खिलाफ चंडीगढ़ और हरियाणा में हत्या के प्रयास, जबरन वसूली, डकैती, शस्त्र अधिनियम के कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपियों से 2 पिस्तौल व 12 कारतूस बरामद हुए हैं।  

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपियों को उनके विदेशी-आधारित आकाओं द्वारा प्रतिद्वंद्वी गैंगस्टरों की लक्षित हत्याओं को अंजाम देने का काम सौंपा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें