फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक मंच और 4 मुख्यमंत्री, जानिए, किसने क्या कहा?

Sun, 16 Feb 2014 09:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पंजाब ने हरित क्रांति की अगुवाई की। एमपी भी फॉलो करने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन


कुछ साल पहले इसे बीमारू राज्य कहा जाता था। सिंचाई योग्य 7.5 लाख हेक्टेयर जमीन थी, जो अब 26 लाख हेक्टेयर हो गई है। एमपी में मालवा इलाका रेगिस्तान बन रहा था। नर्मदा का पानी लिफ्ट करके शिप्रा नदी में डाला, जिससे वहां राहत मिली। उत्पादन के लिहाज से पंजाब सैचुरेशन प्वाइंट पर है, अब एमपी वह काम करके दिखाएगा।

प्रदेश में सड़कें बनाईं, खाद पर बिना ब्याज कर्ज दिया। विदेश दौरे पर अधिकारियों-मंत्रियों के बजाय किसानों को भेजा। उन्होंने कहा कि खेती को फायदेमंद बनाना होगा, खेती के बिना देश तबाह हो जाएगा।
विज्ञापन

दोनों राज्यों के किसान एक-दूसरे से सीखें : रमन

छत्तीसगढ़ के सीएम रमन सिंह ने समिट के लिए मुख्यमंत्री बादल को बधाई दी और कहा कि वह पंजाब की धरती पर आकर गौरवान्वित हैं। विधानसभा सत्र के बावजूद वह सीएम के न्यौते पर आए हैं।

उन्होंने कहा कि 2003 में सीएम बनते समय छत्तीसगढ़ में धान उत्पादन नौ लाख मीट्रिक टन था, जो अब 71 लाख टन हो गया है। किसानों को बोनस, 24 घंटे बिजली, सब्सिडी दी गई।

वहीं, 85 फीसदी आबादी को एक रुपये किलो चावल दिया गया। उन्होंने पंजाब के किसानों को छत्तीसगढ़ आकर रहने और सीखने का न्यौता दिया। साथ ही कहा कि हर साल एक हजार किसानों का दल वह यहां भेजेंगे।

नेताजी ने भेजी पंजाब को बधाई : अखिलेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि जहां प्रकाश सिंह बादल जैसे मुख्यमंत्री और सुखबीर बादल जैसे डिप्टी सीएम होंगे, वहां किसानों को फायदा ही होगा। इनके नेतृत्व में पंजाब ने खेतीबाड़ी के क्षेत्र में काफी विकास किया है।

दोनों ही लोग इंडस्ट्री और खेतीबाड़ी के विकास के लिए गंभीरता से काम कर रहे हैं। यह समिट सही दिशा में एक अच्छा कदम है। जब उन्होंने नेता जी (मुलायम सिंह यादव) को बताया कि वह पंजाब जा रहे हैं तो उन्होंने भी अपनी ओर से राज्य सरकार को समिट के लिए बधाई दी। अखिलेश ने कहा कि पंजाब अनाज उत्पादन में अग्रणी है, लेकिन उत्तर प्रदेश भी उसके बराबर है। उन्होंने नई एसी मंडी की तारीफ करते हुए कहा कि इससे किसानों को अच्छे रेट मिलेंगे।

दोनों ही किसानों की पार्टियां : नायडू

आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि पंजाब के लोग अपनी ईमानदारी, मेहनत, आत्म गौरव, देशभक्ति के लिए जाने जाते हैं। उनके ससुर स्व. एनटी रामाराव के मुख्यमंत्री बादल के साथ पुराने रिश्ते थे।

दोनों ही पार्टियां किसानों की पार्टियां हैं। 1984 के दंगों में आंध्र में किसी सिख पर कोई आंच नहीं आने दी गई। नायडू ने कहा कि 2020 में देश नंबर वन होगा, क्योंकि किसी भी देश में इतनी बड़ी युवा आबादी नहीं होगी।

बादल की अगुवाई में होगी आर्थिक क्रांति : शास्त्री
कृषि विशेषज्ञ सोमपाल शास्त्री ने कहा कि विदेशी आक्रमणों का सामना हो, आजादी की लड़ाई हो या फिर आजादी के बाद भुखमरी की समस्या, पंजाब के वीरों ने चुनौतियों का सामना किया। पंजाब की बदौलत 1947 में 51 मिलियन टन अनाज उत्पादन अब बढ़कर 263 मिलियन टन हो गया है। अब पंजाब ने इतना बड़ा सम्मेलन कर खेती की समस्याओं का हल ढूंढने की पहल की है। यह जरूरी है क्योंकि जमीनें घटती जा रही हैं। यह एसी मंडी भी तभी सफल होगी, जब किसानों को वाजिब रेट मिलेंगे। अन्य क्रांतियों के बाद अब आर्थिक क्रांति का आगाज भी मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की अगुवाई में होगा।
विज्ञापन

दोनों पंजाब की कई चुनौतियां समान : फारूख

पाकिस्तान पंजाब के खेतीबाड़ी मंत्री जावेद फारूख ने कहा कि वह मुख्यमंत्री शहबाज शरीफ की नुमाइंदगी कर रहे हैं, जो व्यस्तता के चलते नहीं आ सके। यहां के सीएम बादल हमेशा किसानों का हित सोचते हैैं। कई ऐसी चुनौतियां हैं जो दोनों पंजाब के लिए एक सी हैं। मिल कर उनका हल ढूंढना होगा। भविष्य में भी डेलिगेट्स आते-जाते रहेंगे।

एमएसपी नहीं, लाभकारी मूल्य मिले : नरेंद्र
बिहार के खेतीबाड़ी मंत्री नरेंद्र सिंह ने कहा कि पहले खेती को सबसे उत्तम माना जाता था, अब बुरा हाल है। किसानों को एमएसपी नहीं, लाभकारी मूल्य मिलना चाहिए। बिहार में सत्ता संभालते समय खेती का बजट बीस करोड़ था, अब 2800 करोड़ है। धीरे-धीरे नीतीश सरकार ने बिहार में खेती की हालत में सुधार किया है।

जीवन का अभिन्न अंग है खेती : बोखिरिया
गुजरात के खेतीबाड़ी मंत्री ने बाबू भाई बोखिरिया कहा कि भारत में खेती जीवन का अभिन्न अंग हैं, हमारे त्यौहार भी इससे जुड़े हैं। जैसे पंजाब में बैसाखी गेहूं की कटाई से जुड़ा है। गुजरात ने वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल एग्री समिट आयोजित किया। जिसमें मुख्यमंत्री बादल मुख्य मेहमान थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें