पंजाब की एक एग्रीकल्चर की छात्रा को विदेशी कंपनी ने दिल खोलकर सेलरी दी। ये पैकेज इतना बड़ा है कि कई लोगों के होश उड़ सकते हैं। लेकिन ये बात सच भी है।
जालंधर में पढ़ रही छात्रा को कनाडा की कंपनी ने एक करोड़ का पैकेज ऑफर किया है। छात्रा कविता फेमन जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में एमएससी एग्रीकल्चर के अंतिम वर्ष की छात्रा हैं।
कविता को कनाडा के मोनसेंटो ग्रुप में प्रोडक्शन मैनेजर की जॉब की पेशकश की गई है। वह इस पैकेज पर अप्रैल महीने में ही कंपनी के मैनीटोबा कार्यालय में शामिल होंगी।
कंपनी के अधिकारियों ने कविता को प्रोडक्शन मैनेजर का यह ऑफर एक प्रारंभिक टेस्ट व इंटरव्यू के आधार पर पेश किया।
इसमें कविता पूरी तरह सफल रही। एलपीयू के निर्देशक अमन मित्तल व स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर के डीन डॉ. रमेश कुमार ने कहा कि कविता स्कूल के एग्रोनोमी प्रोग्राम के होनहार विद्यार्थियों में से एक है। ऐसा पहली बार हुआ है कि कृषि शिक्षा के किसी छात्र को 7 अंकों में पैकेज मिला हो।