फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ को मिलेगी 4जी सुविधा, रिलायंस से करार

Sun, 28 Feb 2016 01:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की स्ट्रीट लाइटों के पोलों पर अब 4जी की सुविधा के लिए सिग्नल बूस्टर लगाए जाएंगे। बूस्टर लगाने वाली कंपनी रिलायंस जियो इसके लिए नगर निगम को प्रति माह किराया भी अदा करेगी।
विज्ञापन


यह प्रस्ताव मंजूरी के लिए 29 फरवरी को होने वाली बैठक में आ रहा है। वित्त एवं अनुबंध कमेटी में कंपनी को मंजूरी देने का प्रस्ताव पास हो चुका है। कंपनी ने नगर निगम से शहर के 500 पोल मांगे हैं, जिन पर 4जी सिस्टम लगाया जाएगा। इसके लिए 500 रुपये प्रति माह किराया कंपनी की ओर से दिया जाएगा।

कॉमर्शियल वाहनों पर एंट्री टैक्स का प्रस्ताव नहीं हुआ तैयार
सदन की बैठक में कॉमर्शियल वाहनों पर एंट्री टैक्स लगाने का प्रस्ताव चर्चा के लिए नहीं आ रहा है जबकि मेयर अरुण सूद की ओर से अधिकारियों को दिल्ली की तर्ज पर प्रस्ताव लाने को कहा गया था, लेकिन अधिकारी अभी तक यह प्रस्ताव तैयार नहीं कर पा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि अभी वह सर्वे कर रहे हैं।
विज्ञापन


पार्कों में बनेंगे टॉयलेट
बैठक में 17 ग्रीन बेल्ट्स में पब्लिक टॉयलेट का निर्माण करने का प्रस्ताव पास होने आ रहा है जिस पर नगर निगम का 1 करोड़ 31 लाख रुपये का खर्च आ रहा है, जबकि 29 ग्रीन बेल्ट्स पर टॉयलेट बनाने का प्रस्ताव पिछली सदन की बैठक में पास किया गया है। सदन की बैठक में सेक्टर-17 ओवरब्रिज के नीचे बनी दुकानों को बेचने एवं किराए पर चढ़ाने का प्रस्ताव चर्चा के लिए आ रहा है। इसके साथ ही मौलीजागरां के 200 बूथों को बेचने का प्रस्ताव भी चर्चा के लिए आ रहा है।

98 कर्मचारी होंगे भर्ती
सी और डी कैटेगरी के कर्मचारियों को भर्ती करने का प्रस्ताव मंजूरी के लिए सदन की बैठक में आ रहा है। नगर निगम में इस समय स्टाफ की भारी कमी है। 98 कर्मचारियों को भर्ती करने का प्रस्ताव बनाया गया है।

मनीमाजरा का श्मशानघाट भी होगा रेगुलर
मनीमाजरा के श्मशानघाट को रेगुलर करने का प्रस्ताव भी सदन में आ रहा है। इसके साथ ही औद्योगिक क्षेत्र के फेज-1 में स्लाटर हाउस की रेनोवेशन का प्रस्ताव भी चर्चा के लिए आ रहा है, जबकि 17 लाख रुपये की लागत से सेक्टर-31 सी और डी के जेपनीज गार्डन में राष्ट्रीय ध्वज लगाने का प्रस्ताव चर्चा के लिए आ रहा है।

मालूम हो कि यह प्रस्ताव दो बार वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक में खारिज हो चुका है। जबकि उद्योग पथ पर साइकिल ट्रैक पर 59 लाख रुपये की लागत से एलईडी लाइट लगाने का प्रस्ताव चर्चा के लिए आ रहा है।

कमिश्नर नहीं होंगे उपस्थित
सदन की बैठक में इस बार कमिश्नर उपस्थित नहीं होंगे। कमिश्नर बी पुरुषार्था दो मार्च तक विदेशी दौरे पर हैं। ऐसे में ज्वाइंट कमिश्नर राजीव गुप्ता कार्यकारी कमिश्नर की भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें