फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: अगमवीर बने रोज प्रिंस और जाह्नवी प्रिंसेस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में रोज फेस्टिवल के दौरान रविवार को नन्हे सितारों ने ऐसा जलवा बिखेरा कि लोग उन्हें निहारते रहे। फेस्टिवल के दौरान विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों के लिए प्रतियोगिता हुई। रोज प्रिंस और रोज प्रिंसेस प्रतियोगिता के साथ-साथ फैंसी ड्रेस, कोलाज मेकिंग, फेस पेंटिंग और डांस प्रतियोगिताओं में नन्हे प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


रोज प्रिंस प्रतियोगिता में 0-1 वर्ष आयु वर्ग में अगमवीर सिंह प्रथम रहा। 1 से 2 वर्ष आयु वर्ग में रुद्र शर्मा और 2 से 3 वर्ष वर्ग में गुरनिवाज सिंह विजेता रहे। वहीं, रोज प्रिंसेस प्रतियोगिता में 0-1 वर्ष आयु वर्ग में जानवी अग्निहोत्री, 1 से 2 वर्ष वर्ग में वामिका और 2 से 3 वर्ष वर्ग में वान्या सूद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में 3 से 5 वर्ष वर्ग में अनायशा यादव और 5 से 9 वर्ष वर्ग में वेदांती ने पहला स्थान हासिल कर सबका ध्यान आकर्षित किया। कोलाज मेकिंग, फेस पेंटिंग और डांस प्रतियोगिताओं में भी बच्चों ने अपनी कला और कल्पनाशक्ति से निर्णायकों को प्रभावित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें