तीन महीने बाद ही वेरका ने एक बार फिर दूध के दाम में बढ़ोतरी कर दी है। दूध की सभी किस्मों में सीधे दो रुपये लीटर के हिसाब से वृद्धि की गई है।
यह सभी दाम सोमवार से ही शहर में लागू हो गए हैं। नए रेट के मुताबिक फुल क्रीम (गोल्ड) जो पहले पहले 40 रुपये लीटर बिक रहा था।
अब 42 रुपये के हिसाब से बिकेगा। जबकि स्टैंडर्ड (शक्ति) पहले 36 रुपये लीटर बिक रहा था। अब इसके लिए लोगों को 38 रुपये कीमत चुकानी होगी। जबकि सिंगल टोंड मिल्क (ताजा) 34 रुपये लीटर बिकेगा।
वहीं, डबल टोंड मिल्क (स्मार्ट) के लिए प्रति लीटर तीस रुपये चुकाने होंगे। जिक्रयोग है कि इस साल में अब तक दो बार दूध के रेट बढ़ चुके हैं।
पहले जून और फिर सिंतबर में रेट बढ़ाए गए थे। हर बार पशुओं का चारा मंहगा होने का बहाना लगाया जाता है। जबकि इस बार बिल्कुल गुपचुप तरीके से रेट बढ़ाए गए हैं। हालांकि दुकानदारों को रविवार सुबह ही नए रेट की लिस्ट दे गई थी।