फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: दो रिकॉर्ड के बाद अब गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड पर है नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी क्रिकेट एसोसिएशन (यूटीसीए) और चंडीगढ़ पुलिस ने आधिकारिक तौर पर गली क्रिकेट टूर्नामेंट-2025 के तीसरे संस्करण का एलान कर दिया है। टूर्नामेंट 20 अप्रैल से शुरू होगा। इस वर्ष 14 से 19 वर्ष की आयु के लगभग 7,200 क्रिकेटर लीग में भाग लेंगे।
विज्ञापन

वहीं, करीब 600 टीमें लीग में खेलेंगी। पिछले दो सालों में दो रिकॉर्ड बन चुके हैं और इस बार आयोजकों का लक्ष्य गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराना है। वार्षिक टूर्नामेंट का उद्देश्य चंडीगढ़ के युवाओं में क्रिकेट के प्रति जुनून को बढ़ावा देने के साथ-साथ नशामुक्त भारत अभियान का समर्थन करना और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाना है। टूर्नामेंट को नगर निगम, समाज कल्याण विभाग, खेल विभाग, शिक्षा विभाग और चंडीगढ़ प्रशासन का समर्थन प्राप्त है।
टूर्नामेंट का उद्घाटन प्रशासक गुलाबचंद कटारिया करेंगे। शहरभर में 20 स्थानों पर मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के लिए पंजीकरण चंडीगढ़ के सभी पुलिस थानों के माध्यम से किया जाएगा। टीमों के पंजीकरण की अंतिम तिथि सात अप्रैल है।
विज्ञापन

कॉलोनियों और सेक्टरों के युवाओं का जाेड़ना : टंडन ने कहा कि गली क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्देश्य कॉलोनियों और सेक्टरों के युवाओं की क्रिकेट क्षमता को विकसित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें